साल 2012 की सुपरहिट फिल्म कॉकटेल को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है। होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी ने अहम किरदार निभाया था। अब खबर है कि फिल्म का सीक्वल कॉकटेल 2 जल्द ही फ्लोर पर जा सकता है जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना द्वारा लीड रोल निभाने की बात हो रही है। लेकिन रश्मिका की कास्टिंग पर दर्शक नाराज होते हुए नजर आ रहे हैं।
नई स्टारकास्ट में शाहिद, कृति और रश्मिका
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉकटेल 2 में इस बार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म इसी साल गर्मियों में शूट की जाएगी। शाहिद और कृति को दर्शक पहले तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में साथ देख चुके हैं, वहीं शाहिद और रश्मिका की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है।
इस फिल्म को लेकर एक तरफ जहां लोगों में काफी उत्साह है, वहीं रश्मिका की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। कई नेटिजन्स ने उनकी डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशन पर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा, "रश्मिका की एक्टिंग अब बर्दाश्त से बाहर है," वहीं एक और ने कहा, "हर फिल्म में अब रश्मिका क्यों?"
बता दें कि इसके पहले भी रश्मिका ट्रोल हो चुकीं हैं, पहले एनिमल और छावा जैसी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस पर सवाल उठ चुके हैं। हालांकि कुछ फैन्स का मानना है कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर के लिए उन्होंने अपनी हिंदी और डायलॉग डिलीवरी पर काफी काम किया है।
यह भी पढे़ं: नहीं रहे क्लासिक टीवी स्टार जे नॉर्थ, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ली अंतिम सांस
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.