Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नई 'पॉलिटिकल पार्टी' की धूम है, जिसका नाम है 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP). अगर आप राजनीति के इस नए और अनोखे रूप से अनजान हैं, तो यकीनन आप इंटरनेट के सबसे मजेदार ट्रेंड से दूर हैं. सटायर (व्यंग्य) और मीम्स के जरिए शुरू हुई यह ऑनलाइन पार्टी इस समय इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रही है, और आम जनता तो दूर, बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गज भी इसके 'सपोटर्स' की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
अनुराग कश्यप से लेकर उर्फी जावेद तक हैं फॉलोअर्स
इस पेज की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप, एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और ईशा गुप्ता जैसी हस्तियां इसके इंस्टाग्राम हैंडल को फॉलो कर रही हैं. इनके अलावा उर्फी जावेद, बिग बॉस फेम उमर रियाज, हिमांशी खुराना, स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा और यूट्यूबर पूरव झा भी इस डिजिटल ट्रेंड का मजा ले रहे हैं.
क्यों और कैसे हुई शुरुआत?
इस पार्टी की नींव एक तीखे व्यंग्य पर टिकी है. हाल ही में एक मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट की तरफ से बेरोजगार युवाओं की तुलना को लेकर एक बयान सामने आया था. इसी बात को आधार बनाकर अभिजीत डिपके ने युवाओं के हक और सिस्टम पर तंज कसने के लिए इस मजेदार 'कॉकरोच जनता पार्टी' की शुरुआत की. खबर लिखे जाने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 12.7 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं.
CJP का अनोखा और मजेदार मेनिफेस्टो
इस पार्टी का घोषणापत्र (Manifesto) सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है. CJP खुद को अधिकारिक तौर पर 'सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और लेजी (आलसी)' बताती है. इसके पोस्ट्स युवाओं की रोजमर्रा की जिंदगी और उनकी सुस्ती को राजनीति से जोड़कर बेहद फनी तरीके से पेश करते हैं.
सिस्टम पर कड़ा लेकिन मजाकिया तंज
भले ही यह एक मजाक के रूप में शुरू हुआ हो, लेकिन इसके मेनिफेस्टो में कुछ गंभीर राजनीतिक वादे भी शामिल हैं. जैसे— रिटायरमेंट के बाद चीफ जस्टिस को राज्यसभा सीट न देना, संसद में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देना और बार-बार पार्टी बदलने वाले (दलबदलू) नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने का बैन लगाना.
जेन-जी (Gen-Z) का नया अड्डा
इंस्टाग्राम रील्स और मीम्स की बाढ़ के बीच आज के युवा इस पेज पर खूब रीमेक बना रहे हैं. लोग खुद को इस पार्टी का 'राष्ट्रीय अध्यक्ष' या 'मुख्य प्रवक्ता' बताकर मजेदार वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, जिसने इसे देश का इस समय का सबसे बड़ा ऑनलाइन ट्रेंड बना दिया है.
FAQs
Q- क्या 'कॉकरोच जनता पार्टी' कोई असली राजनीतिक पार्टी है?
Ans: नहीं, यह पूरी तरह से एक सटायर (व्यंग्य) और मीम पेज है, जिसे सोशल मीडिया पर मनोरंजन और सिस्टम पर तंज कसने के लिए बनाया गया है.
Q- इस पेज की शुरुआत किसने और कब की थी?
Ans: इसकी शुरुआत अभिजीत डिपके नाम के सोशल मीडिया यूजर ने 16 मई को की थी.
Q- CJP के मेनिफेस्टो में कौन से मजेदार वादे शामिल हैं?
Ans: इसके मेनिफेस्टो में दलबदलू नेताओं पर 20 साल का बैन, महिलाओं को संसद में 50% आरक्षण और जजों के रिटायरमेंट के बाद राजनीतिक पद न देने जैसे वादे शामिल हैं.
Ans: कौन से बड़े बॉलीवुड सितारे इस पेज को फॉलो कर रहे हैं?
Ans: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप, एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और कोंकणा सेन शर्मा जैसे स्थापित नाम इस पेज को फॉलो कर रहे हैं.
Q- युवाओं के बीच यह पेज इतना लोकप्रिय क्यों हो रहा है?
Ans: यह पेज युवाओं की बेरोजगारी, राजनीति और उनके लाइफस्टाइल को बेहद मजाकिया और रिलेटेबल मीम्स के जरिए दिखाता है, इसलिए लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.