National Award Winner Choreographer: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी है. इस बार बेस्ट एक्ट्रेस आवॉर्ड यामी गौतम ने फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए जीता है. वहीं, कार्तिक आर्यन और मामुटी ने बेस्ट एक्टर का नेशनल आवॉर्ड अपने नाम किया है. इसके अलावा राजकुमार राव की मूवी 'श्रीकांत' ने बेस्ट फिल्म का नेशनल आवॉर्ड जीता है. वहीं, बेस्ट कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय पुरस्कार कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने अपने नाम किया है. उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म 'स्त्री 2' के हिट सॉन्ग 'आज की रात' के लिए दिया गया है. नेशनल आवॉर्ड जीतने की खुशी को जाहिर करते कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने कहा कि वो अपनी इस खुशी पचा नहीं पा रहे हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कुछ कहा है.
मैं खुशी को पचा नहीं पा…
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में विजय गांगुली ने बताया कि वो अपना पहला नेशनल अवॉर्ड का श्रेय अपने परिवार, हिट गाने के पीछे की टीम और अपने गुरु को देना चाहते हैं. विजय गांगुली ने कहा, 'मैं अभी भी इस बात को समझने की कोशिश कर रहा हूं. मैंने अभी अपनी मां बहन रूपाली और पार्टनर नंदिनी से बात की है. मैं बस इस बात को पचा नहीं पा रहा हूं कि हमारे घर में एक और नेशनल अवॉर्ड आ रहा है. यह एक एमेजिंग फिलिंग है. नेशनल अवॉर्ड की घोषणा के बाद मैंने सबसे पहले अमर कौशिक से बात की. वो फिल्म देख रहे थे, इसलिए वो बाहर गए और मुझे वापस फोन किया. मैंने दिनेश विजान सर से भी बात की. यह मैडॉक फिल्म्स की भी जीत है. फिर मैंने तमन्ना को मैसेज किया और वो भी बहुत खुश थीं.'
पहले सॉन्ग कोई अवॉर्ड नहीं मिला…
विजय गांगुली ने आगे कहा, 'पिछले साल जब 'आज की रात' गाना रिलीज हुआ था, तो मुझे लगा कि हमने अच्छा काम किया है. हम सभी को ये गाना बहुत पसंद आया था. लेकिन उस साल इस गाने को कोई अवॉर्ड नहीं मिला था, जिससे मैं थोड़ा सा निराश हो गया था, लेकिन मैंने खुद से कहा कि कोई बात नहीं, यह बस काम का एक हिस्सा है. हम और मेहनत करेंगे और ज्यादा काम करेंगे. इसके बाद फिर 'धुरंदर' आई. उसके 'शरारत' गाने से जिंदगी आगे बढ़ गई.'