February theatrical Release 2025: साल 2025 का जनवरी महीने बीत चुका है और फरवरी महीने की शुरुआत होने वाली है। खास बात यह है कि फरवरी का महीने हर मूवी लवर के लिए खास होने वाला है, क्योंकि ओटीटी नहीं बल्कि थियेटर में 9 फिल्में रिलीज होंगी। विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना से लेकर जुनेद खान और खुशी कपूर जैसे फिल्म स्टार्स की फिल्में फरवरी के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फरवरी 2025 में थियेटर का मौसम बदलने एक या दो नहीं बल्कि 9 फिल्में रिलीज होने वाली हैं, अब देखना होगा कि किस फिल्म पर लोग जमकर प्यार लुटाते हैं।
यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor क्या ‘देवा’ में निभा रहे हैं डबल रोल? जानिए क्यों उड़ रहीं अफवाह
'छावा'
बॉलीवुड फिल्म 'छावा' 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी, जिसमें विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना अहम रोल में है और इस फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर ने इसे फरवरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म बना दिया है।
'थंडेल'
साउथ एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस साई पल्लवी की आगामी (February theatrical Release 2025) फिल्म 'थंडेल' अगले महीने के पहले हफ्ते में ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म थियेटर में 7 फरवरी को रिलीज होगी।
'शैला'
रोहित चौधरी, सारा खान, सोनम अरोरा स्टारर 'शैला' भी 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक ड्रामा और थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जिसमें महिलाओं की शक्ति और संघर्ष की कहानी देखने को मिलेगी।
'लवयापा'
आमिर खान के बेटे जुनेद खान और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'लवयापा' 7 फरवरी को रिलीज होगी। इन दोनों स्टारकिड के अलावा इस फिल्म में कॉमेडियन कीकू शारदा खास किरदार में दिखाई देंगे।
'बैडएस रवि कुमार'
सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया की अपकमिंग मूवी 'बैडएस रविकुमार' 7 फरवरी को थियेटर में दस्तक देने वाली है, जिसका ट्रेलर आ चुका है। हिमेश की फिल्म में विलेन के रोल में प्रभुदेवा नजर आएंगे।
'धूम धाम' (February theatrical Release 2025)
यामी गौतम और प्रतीक गांधी की आगामी फिल्म 'धूम धूम' भी फरवरी महीने में ही रिलीज होने वाली है, रोमांटिक और एक्शन से भरपूर ये मूवी 14 फरवरी को थियेटर में रिलीज होगी। यामी गौतम और प्रतीक गांधी दोनों ही इंडस्ट्री के दमदार एक्टर्स हैं और इनको साथ देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।
'मेरे हसबैंड की बीवी'
21 फरवरी 2025 को अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की अगली फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह तिकड़ी पहली बार किसी फिल्म में साथ देखने को मिलने वाली है।
'साको 363' (February theatrical Release 2025)
फरवरी महीने के आखिरी दिन 28 तारीख को फिल्म 'साको 363' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म बिश्नोई समाज की बहादुर महिला अमृता बिश्नोई के संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान की सच्ची घटना पर आधारित है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.