Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते भी साउथ इंडियन सिनेमा का जबरदस्त बोलबाला देखने को मिल रहा है. टिकट खिड़की पर साउथ के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स मोहनलाल और सूर्या के बीच कांटे की टक्कर जारी है. मंगलवार (Tuesday) को मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) ने अपनी शानदार रफ्तार से सबको चौंकाते हुए सूर्या की 'करुप्पू' को दैनिक कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया. वहीं, इन दोनों दिग्गजों के सामने बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए पानी मांग रही है.

'दृश्यम 3' का मंगलवार को धमाका

मोहनलाल की कल्ट सस्पेंस फ्रेंचाइजी 'दृश्यम 3' को दर्शकों का अभूतपूर्व रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने न केवल कामकाजी मंगलवार को अपनी पकड़ मजबूत रखी, बल्कि 6.45 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन भी किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 68.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

159 करोड़ के पार 'करुप्पू' का दबदबा

सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'करुप्पू' बॉक्स ऑफिस पर लगातार लंबी रेस का घोड़ा साबित हो रही है. रविवार को 14.45 करोड़ और सोमवार को 5.90 करोड़ कमाने के बाद, इस फिल्म ने मंगलवार को भी 4.45 करोड़ रुपये का तगड़ा बिजनेस किया. भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब 159.20 करोड़ रुपये हो गया है.

'चांद मेरा दिल' के छूटे पसीने

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' (रिलीज: 22 मई 2026) बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए तरस रही है. फिल्म ने मंगलवार को महज 2.10 करोड़ रुपये की सुस्त कमाई की. रिलीज के 5 दिनों में इस फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन सिर्फ 15.35 करोड़ रुपये ही हो सका है, जो बेहद निराशाजनक है.

---विज्ञापन---

वर्किंग डेज में भी अच्छी कमाई

किसी भी फिल्म के लिए वीकेंड के बाद कामकाजी दिनों (सोमवार और मंगलवार) में अपनी कमाई को स्थिर रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है. 'दृश्यम 3' ने इस टेस्ट को बेहद शानदार तरीके से पास किया है. 'जॉर्जकुट्टी' के सस्पेंस से भरे किरदार का क्रेज दर्शकों को वर्किंग डेज में भी थिएटर्स तक खींच ला रहा है.

---विज्ञापन---

साउथ के आगे बॉलीवुड फीका

बॉक्स ऑफिस के मौजूदा समीकरण साफ इशारा कर रहे हैं कि इस बार भी बॉलीवुड पर साउथ का सिनेमा पूरी तरह हावी है. जहां 'करुप्पू' (159 करोड़+) और 'दृश्यम 3' (68 करोड़+) धुआंधार कमाई कर रही हैं, वहीं भारी-भरकम पीआर और धर्मा प्रोडक्शंस के बड़े बैनर के बावजूद 'चांद मेरा दिल' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है.

---विज्ञापन---