Thursday, 26 March, 2026

---विज्ञापन---

अमेरिका-ईरान युद्ध पर बोमन इरानी के मजाक से खिसियाई ये एक्ट्रेस, बोलीं- ‘जब ईरानी मर रहे…’

Iranian Actress Angry on Boman Irani Video: बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी ने डोनाल्ड ट्रम्प के कमेंट पर तंज कसते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिस पर फेमस ईरानी एक्ट्रेस ने अपना गुस्सा जाहिर किया है.

Iranian Actress Angry at Boman Irani Video: बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी एक बार फिर से सुर्खियों में छाएं हुए हैं. इस बार बोमन ईरानी अपनी एक वीडियो की वजह चर्चा में आए हैं. दरअसल हाल ही में बोमन ईरानी ने अमेरिका-ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रम्प के कमेंट पर रिएक्शन देते हुए एक वीडियो शेयर किया है. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बोमन ईरानी डोनाल्ड ट्रम्प के कमेंट पर तंज कसते हुए कहते हैं कि ईरान शांति के लिए तैयार है. लेकिन बोमन का ये वीडियो ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी को कुछ खास पसंद नहीं आया है. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.

बोमन ईरानी का वीडियो

दरअसल, बोमन ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो खुद ईरानी मूल का हवाला देते हुए डोनाल्ड ट्रम्प के कमेंट पर तंज कसते हैं और कहते हैं कि वो इस युद्ध के समाधान को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से शांति बात कर सकते हैं. बोमन ईरानी ने अपने वायरल वीडियो में कहा, ‘जैसा कि आप जानते होंगे, यह खबर वायरल हो रही है कि डोनाल्ड ट्रम्प ईरानियों से बात करना चाहते हैं, और तीन लोगों को बात करने के लिए बुलाया गया है, जिसमें स्मृति ईरानी, ​​अरुणा ईरानी और मैं शामिल हूं.

---विज्ञापन---

मैं वाशिंगटन नहीं जाऊंगा…

वीडियो में अपनी बात को पूरा करते हुए बोमन ईरानी ने आगे कहा, ‘मैं तैयार हूं, हम शांति के लिए कुछ भी कर सकते हैं. मेरी सिर्फ एक समस्या ये है कि मैं वाशिंगटन नहीं जाऊंगा. अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल दादर पारसी कॉलोनी में आ जाए. हम उनका हर मनचाहा स्वागत करेंगे, उन्हें धनसक और कस्टर्ड खिलाएंगे. हम गैस सिलेंडर भी लाएंगे. मुझे लगता है इससे हम सभी का जीवन बहुत आसान हो जाएगा.’

बोमन इरानी के मजाक से खिसियाई ईरानी एक्ट्रेस

बोमन ईरानी का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. लेकिन ईरान में रहने वाली एक्ट्रेस मंदाना करीमी को बोमन का ये वीडियो पसंद नहीं आया. मंदाना करीमी ने बोमन ईरानी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बोमन ईरानी साहब… अचानक आप ईरान के बारे में इतना कुछ कहने लगे हैं. अभी ये समय तो अजीब है.’

तब यह आवाज कहां…

मंदाना ने अपने कमेंट में लिखा, ‘सालों से ईरानियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, फांसी दी जा रही है और उनकी आवाज दबाई जा रही है. हजारों लोग मारे गए. कई परिवार बिखर गए और हम जैसे लोगों ने यह सब झेला है. हमने इसके बारे में बात की है. लेकिन अब… एक वीडियो आया है. अब चिंता जताई जा रही है. अब गैस, ट्रंप और ‘मेरे घर आओ’ जैसे मुद्दों पर मज़ाक उड़ाया जा रहा है. साहब, पूरे सम्मान के साथ, आप और पारसी समुदाय ईरान से हैं. आप उस इतिहास और उस आग को अपने साथ लिए फिरते हैं. तो जब ईरानी मर रहे थे तब यह आवाज कहां थी?’

First published on: Mar 26, 2026 12:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.