Ranjeet Daughter Divyanka Bedi Wedding: बॉलीवुड के फेमस विलेन रंजीत के घर शहनाई बजी है. दरअसल, रंजीत की बेटी दिव्यांका बेदी की शादी हो गई है. दिव्यांका ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अपूर्व माथुर के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं. इस समय उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं. लेकिन, हैरान करने वाली बात ये है कि रंजीत की बेटी दिव्यांका ने न तो कोई ग्रैंड वेडिंग की और न ही उनकी शादी में कोई बॉलीवुड एक्टर नजर आया. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं इस शादी में क्या कुछ खास था.

दिव्यांका बेदी की शादी की तस्वीरें

एक्टर रंजीत की बेटी दिव्यांका बेदी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी शादी की कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं. उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. दिव्यांका की शादी टिपिकल बॉलीवुड वेडिंग से बिल्कुल अलग अंदाज में हुई है. क्योंकि न तो उनकी शादी में कोई ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी हुई और न ही बॉलीवुड सितारों की कोई महफिल सजी. दिव्यांका ने अपनी शादी में बस अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया.

ट्यूब टॉप पहन दुल्हन बनी दिव्यांका

शादी से वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में दिव्यांका के ब्राइडल लुक की खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, आमतौर पर जहां दुल्हनें भारी-भरकम कढ़ाई वाले लहंगा-चोली पहनती हैं, वहीं दिव्यांका ने इस ट्रेंड से हटकर लाल रंग की खूबसूरत बनारसी साड़ी के साथ सुर्ख गुलाबी रंग का ट्यूब टॉप पहना. इसके साथ उन्होंने मिनिमल जूलरी और मांग टीके से अपना लुक पूरा किया, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा, दिव्यांका ने पारंपरिक विवाह समारोह के बजाय रजिस्टर्ड मैरिज करने का फैसला किया है. हालांकि, इस दौरान उन्होंने सिंदूर की रस्म निभाई.

क्या करती हैं दिव्यांका बेदी?

रंजीत की बेटी दिव्यांका बेदी उन स्टार किड्स में से हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया से बाहर अपना करियर बनाया है. दिव्यांका पेशे से फिटनेस कोच हैं और मुंबई में अपना जिम चलाती हैं. इसके अलावा दिव्यांका बेदी फैशन डिजाइनिंग के सेक्टर से भी जुड़ी हुई हैं. उनकी अपनी खुद की डिजाइन फर्म 'गिगि बी डिजाइन' है.