Shilpa Shetty: रिपोर्ट्स की मने मानें तो इनकम टैक्स विभाग ने 17 दिसंबर बुधवार को मुंबई के दादर इलाके में स्थित शिल्पा शेट्टी के बास्टियन रेस्टोरेंट पर छापा मारा. हालांकि अभी इस मामले पर कोई खास जानकारी नहीं है. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह रेस्टोरेंट में तलाशी अभियान चलाया गया है. बता दें कि बास्टिन के मालिक शिल्पा शेट्टी और रेस्टोरेंट बिजेनेसमैन रंजीत बिंद्रा हैं. इस रेस्टोरेंट की शुरुआत साल 2016 में शुरू हुई थी. दादर में स्थित ये रेस्टोरेंट काफी पॉपुलर है. छापा पड़ने से ठीक एक दिन पहले बेंगलुरु पुलिस ने भी बास्टियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.

आरोप ये है कि शिल्पा शेट्टी के इस रेस्टोरेंट में तय समय के बाद भी संचालन किया गया और देर रात पार्टी की अनुमति दी गई, जो नियमों का उल्लंघन है. ये पूरा मामला कर्नाटक पुलिस द्वारा देखा जा रहा है. रेस्टोरेंट के खिलाफ एफआईआर क्यूबन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई क्योंकि बास्टियन सेंट मार्क्स रोड पर स्थित है.

---विज्ञापन---

क्या है पूरा मामला?

दरअसल शिल्पा शेट्टी का ये रेस्टोरेंट देर रात को खुला रहा, जो एक तय समय से ज्यादा है. इसी मामले को लेकर पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर और स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया है. वहीं इसपर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सफाई दी. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इन में सभी आरोपों से इनकार किया और लिखा, “हम इन बेबुनियाद और प्रेरित आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं. जिन मुद्दों को उठाया जा रहा है, उन्हें बिना किसी कानूनी आधार के आपराधिक रंग दिया जा रहा है.”

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “एक क्वैशिंग अपील पहले ही माननीय हाईकोर्ट में दायर की जा चुकी है और उस पर सुनवाई लंबित है. हमने जांच में पूरी तरह सहयोग किया है और हमें पूरा विश्वास है कि न्याय मिलेगा. हम देश की कानून व्यवस्था और न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा रखते हैं. हम मीडिया से निवेदन करते हैं कि संयम बनाए रखें. मामला विचाराधीन है.”

---विज्ञापन---

60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शिल्पा शेट्टी

बता दें कि शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा कई दिनों से अलग-अलग परेशानियां झेल रहे हैं. इनके खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने मुंबई के बिजनेसमैन से 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है. इस केस को लेकर एक्ट्रेस से कई बार पूछताछ हो चुकी है.

---विज्ञापन---