Jugal Hansraj filmy Career: बॉलीवुड में स्टार बनने का सपना लाखों लोग देखते हैं, लेकिन सफल कुछ ही हो पाते हैं. स्टार बनने का सफर आसान नहीं है. यहां तक पहुंचने में लोगों को सालों लग जाते हैं. कई एक्टर तो ऐसे होते हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में एक टाइम पर खूब छाए रहे, लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुई कि उनका करियर ही डूब गया. हम आज आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिसने कभी एक साथ 40 फिल्में साइन की थीं, लेकिन आज वो गुमनाम है. ये एक्टर इतना हैंडसम था कि बड़े-बड़े एक्टर्स भी इसके सामने फीके लगते थे. आइए जानते हैं कौन है ये एक्टर…
कौन है ये गुमनाम एक्टर?
बॉलीवुड के जिस हैंडसम हीरो की हम बात कर रहे हैं, वो जुगल हंसराज हैं. इस एक्टर के लुक के आगे कई एक्टर्स फीके लगते थे. करियर की शुरुआत भी काफी अच्छी रही. बता दें कि जुगल हंसराज ने करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म 'मासूम' से की थी. एक्टर अपने लुक्स और स्टाइल के चलते भी ऑडियंस को काफी पसंद आया. जुगल ने 'झूठा सच', 'लोहा', 'द डॉन' सहित कई फिल्मों में काम किया.
एक झटके में साइन की थीं 40 फिल्में
जुगल ने शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'मोहब्बतें' में शानदार एक्टिंग की थी. यहीं से एक्टर का करियर चमकना शुरु हो गया था. जुगल का करियर काफी अच्छा चल रहा था. एक समय उन्होंने एक साथ 40 फिल्में साइन कर ली थीं. डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स की उनके पीछे लाइन लगी रहती थी. हालांकि हंसराज इन्हीं फिल्मों में इतने उलझ गए कि कई बड़े मौके भी उनके हाथ से निकल गए. वहीं इन फिल्मों में से कुछ बनी, लेकिन कुछ कभी बन ही नहीं पाईं. इस तरह उनका करियर डूबता चला गया.
लोग कहते थे मनहूस
जुगल हंसराज ने एक इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्हें 'जिंक्स' करार दिया गया था. उन्होंने यह भी बताया कि जब वो फिल्म इवेंट्स में पहुंचते थे तो कई लोग उनका खूब मजाक भी उडाया करते थे. इतना ही नहीं कुछ लोग तो उन्हें मनहूस भी कहा करते थे. वो समय एक्टर के लिए काफी मुश्किलों भरा था. बता दें कि फिलहाल जुगल हंसराज धर्मा प्रोडक्शन के साथ जुड़े हुए हैं औक क्रिएटिव टीम में काम कर रहे हैं.