Dhurandhar 2 Release Date: रणवीर सिंह की हाई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हो गई है. 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट की तारीफ लोग करते नहीं थक रहे हैं. खुशखबरी ये हैं इस शानदार फिल्म की रिलीज के साथ ही इसके सीक्वल की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने फिल्म के एंड क्रेडिट में इस बात का ऐलान कर दिया है कि फिल्म का दूसरा पार्ट कब आएगा. इसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है. लेकिन ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में भी रिलीज होने को तैयार हैं.

'धुरंधर 2' की रिलीज डेट

5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर’ के एंड क्रेडिट सीन में मेकर्स ने बताया है कि फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा. फिल्म के एंड क्रेडिट में पॉपुलर डायलॉग 'ये नया हिंदुस्तान है' है सुनाई देता है. इसके ठीक बाद स्क्रीन पर Revenge (बदला) शब्द फ्लैश होता है, जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है धुरंधर के अगले पार्ट का नाम ‘रिवेंज’ हो सकता है. बता दें उस दौरान देशभर में ईद के त्यौहार का मौका होगा. ऐसे में अजय देवगन, सलमान खान और साउथ स्टार यश की फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं.

4 फिल्मों के साथ होगा महाक्लैश

'धुरंधर 2' की रिलीज डेट को देखें तो उस दौरान कई और फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाने आ रही हैं. फिल्म का क्लैश अजय देवगन स्टारर कॉमेडी ड्रामा 'धमाल 4' और कन्नड़ सिनेमा की पैन इंडियन एक्शन थ्रिलर यश स्टारर 'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' से होगा. बताया जा रहा है कि ये दोनों फिल्में भी 2026 में ईद वाले हफ्ते में ही आ रही हैं. इसी के साथ अदिवि सेश–मृणाल ठाकुर की डाकू, और सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान भी ईद के मौके पर रिलीज हो सकती हैं. ऐसे में अब देखना ये हैं कि इन 5 फिल्मों में से बॉक्स ऑफिस की बाजी किसके हाथ लगती है.

फिल्म के बारे में

फिल्म की बात करें तो ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना , अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. फिल्म के हर एक किरदार को खूब सराहा जा रहा है. इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 10 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है.