Sushmita Sen: पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। सुष्मिता सेन की अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुष्मिता सेन के अफेयर के भी खूब चर्चे होते हैं और उनकी लव लाइफ के बारे में जानने के लिए फैंस भी एक्साइटेड रहते हैं। सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम लाइव पर शादी के सवाल पर एक चौंकाने वाला जवाब दिया है, जिसकी वजह से वो फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। 49 साल की उम्र में भी सिंगल सुष्मिता ने आखिरकार रिवील कर दिया है कि वो शादी क्यों नहीं कर रही हैं और उनको शादी करने से क्या रोक रहा है।
यह भी पढ़ें: JioHotstar पर तुरंत देख डालें ये 5 नई फिल्में-सीरीज
सुष्मिता सेन ने क्यों नहीं की शादी?(Sushmita Sen)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन आई थीं और इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों का जवाब भी दिया। इस दौरान एक्ट्रेस से एक यूजर ने उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा? शादी का सवाल सुनकर पूर्व मिस यूनिवर्स ने कहा, 'मैं भी शादी करना चाहती हूं। मिलना चाहिए ना कोई शादी करना चाहता है। ऐसी थोड़ी होती है शादी। कहते हैं ना, शादी तो दिल का रिश्ता होता है। इसलिए फीलिंग दिल तक पहुंचनी चाहिए, फिर मैं शादी भी कर लूंगी।'
49 की उम्र दुल्हन बनने को तैयार हैं एक्ट्रेस! (Sushmita Sen)
सुष्मिता सेन ने जिस तरह से शादी के सवाल यह कहा है कि वो शादी करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनको कोई सही पार्टनर नहीं मिला है। इस वजह से वो अभी तक कुंवारी हैं, इसका मतलब तो साफ है कि 49 साल की उम्र में भी सुष्मिता सेन दुल्हन बनने के लिए रेडी हैं। अगर उनको कोई सही पार्टनर मिलता है, तो वो शादी कर सकती हैं। इससे एक और बात साफ हो गई है कि सुष्मिता सेन फिलहाल सिंगल हैं।
2 बेटियों की मां हैं सुष्मिता सेन
बता दें कि सुष्मिता सेन भले ही कुंवारी हैं, लेकिन वो दो बेटियों की मां हैं। जी हां, मिस यूनिवर्स बनने के कुछ समय बाद ही सुष्मिता ने एक बेटी को गोद ले लिया था। उसके बाद उन्होंने कुछ समय बाद एक और बेटी को गोद लिया था। सुष्मिता सेन अपनी बेटियों के काफी करीब हैं और अक्सर ही उन पर प्यार लुटाती दिखाई देती हैं।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 58 मिनट की फिल्म, 35 करोड़ बजट, क्लाइमैक्स तोड़ देगा दिल, Netflix पर देखे
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.