Dheeraj Kumar Passed Away: बॉलीवुड दिग्गज अमिताभ बच्चन के को-एक्टर धीरज कुमार का निधन हो गया है। एक्टर का मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में निमोनिया का इलाज चल रहा था। 80 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं निधन से कुछ देर पहले ही एक्टर के परिवार ने उनकी स्वास्थ्य की जानकारी शेयर की थी।
यह भी पढ़ें: Rahul Fazilpuria पर जानलेवा हमला, पहले भी विवादों में रह चुका नाम, एल्विश यादव संग खास कनेक्शन
फैमिली ने दिया था हेल्थ अपडेट
दरअसल धीरज कुमार निमोनिया से जूझ रहे थे जिसके बाद उनकी फैमिली ने उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उनके परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। वहीं अब इसके तुरंत बाद उनके निधन की खबरें सामने आ गई।
शोक में इंडस्ट्री
निधन से पहले धीरज आईसीयू में भर्ती थे। वहीं अब वो हमारे बीच नहीं हैं। उनके फैंस और परिवार के लिए ये काफी मुश्किल समय है। वहीं सोशल मीडिया पर जैसे ही ये खबर वायरल हुई तभी से उनके फैंस शोक में डूब गए हैं और एक्टर की आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं।
इन मूवीज से मिली पहचान
बता दें धीरज कुमार कई बॉलीवुड के दिग्गज सितारों के साथ काम कर चुके थे। उन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी पहचान बनाई। धीरज ने 70 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। वहीं रिपोर्ट्स के आधार पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों से की थी। वहीं साल 1970 में उन्होंने दीदार से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साथ ही अमिताभ बच्चन और मनोज कुमार के साथ वो 'रोटी कपड़ा और मकान' मूवी में भी नजर आ चुके थे। इसके साथ-साथ उन्होंने 'हीरा पन्ना', 'रातों का राजा', 'सरगम', 'शराफत छोड़ दी मैंने', 'मांग भरो सजना' और 'क्रांति' जैसी मूवी में काम किया है।
यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों में लौट रही है ‘Bhaag Milkha Bhaag’, फरहान अख्तर की फिल्म इस तारीख को होगी रिलीज
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.