Bobby Deol movie Bandar Trailer: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. उनकी आने वाली फिल्म 'बंदर' (Monkey in a Cage) का ट्रेलर जैसे ही सामने आया है, सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी है. कमाल की बात यह है कि फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसने IMDb पर तहलका मचा दिया है. ट्रेलर आते ही लोगों ने इसे हाथों-हाथ लिया और फिल्म को IMDb पर 7.8 जैसी शानदार रेटिंग मिल चुकी है. दर्शक बॉबी देओल के नए अवतार को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
ट्रेलर आते ही मचाया तहलका
बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर जैसे ही रिलीज हुआ, इसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी. ट्रेलर में बॉबी देओल का अंदाज और फिल्म की कहानी इतनी दमदार लग रही है कि लोग अभी से इस फिल्म के दीवाने हो गए हैं. यही वजह है कि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार पॉजिटिव बातें लिखी जा रही हैं.
रिलीज से पहले ही मिली 7.8 की धांसू रेटिंग
आमतौर पर फिल्में रिलीज होने के बाद लोग रेटिंग देते हैं, लेकिन 'बंदर' के साथ कुछ अलग ही खेल हो गया. फिल्म के ट्रेलर आते ही लोगों ने IMDb पर जाकर धड़ाधड़ रेटिंग देना शुरू कर दिया. अभी इस फिल्म को करीब 7.8 की शानदार रेटिंग मिली हुई है, जो किसी भी फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात मानी जाती है.
फिल्म रिलीज से पहले रेटिंग मिलना क्या नॉर्मल है?
किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले उसको रेटिंग मिलना बिल्कुल नॉर्मल बात है. अक्सर जब किसी फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट होता है या वह किसी बड़े फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती है, तो IMDb पर उसका पेज पहले ही बन जाता है. यही वजह है कि इसका रिलीज ईयर 2025 दिख रहा है. पेज लाइव होने के कारण फैंस ट्रेलर देखते ही अपनी रेटिंग देने लगे.
इंटरनेशनल लेवल पर पहले ही कमा चुकी है नाम
आपको बता दें कि बॉबी देओल की यह फिल्म 'टीआईएफएफ' (Toronto International Film Festival) जैसे बड़े इंटरनेशनल मंच पर प्रीमियर के लिए चुनी जा चुकी है. विदेशी फिल्म फेस्टिवल में नाम कमाने की वजह से ही इसका IMDb पेज बहुत पहले से एक्टिव था और अब ट्रेलर आने के बाद इस पर रेटिंग्स की बाढ़ आ गई है.
अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की जोड़ी
इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसका डायरेक्शन और कास्ट है. फिल्म को मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है, जो अपनी डार्क और थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. वहीं, बॉबी देओल 'एनिमल' के बाद से लगातार विलेन और सीरियस रोल्स में धमाल मचा रहे हैं. ऐसे में इन दोनों का साथ आना ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बन गया है.