---विज्ञापन---

Birthday Special Sanjay dutt: करोड़ों की संपति के मालिक हैं संजय दत्त, आलीशान घर और महंगी गाड़ियों के हैं शौकीन

Birthday Special Sanjay dutt: बॉलीवुड के संजू बाबा कहलाते हैं संजय दत्त (Sanjay dutt)। संजय ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हुआ है। आज एक्टर अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजय इंडस्ट्री के एक स्टार हैं जिनका नाम भले ही विवादों से जुड़ा रहा लेकिन फिर भी वो दर्शकों […]

Birthday Special Sanjay dutt: बॉलीवुड के संजू बाबा कहलाते हैं संजय दत्त (Sanjay dutt)। संजय ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हुआ है। आज एक्टर अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजय इंडस्ट्री के एक स्टार हैं जिनका नाम भले ही विवादों से जुड़ा रहा लेकिन फिर भी वो दर्शकों के फेवरेट रहे। संजय के डायलॉग, कॉमेडी और एक्टिंग सभी अंदाज़ के फैंस दीवाने हैं। जिसकी वजह से दुनियाभर में उन्हें लोगों का प्यार मिलता है। संजय दत्त आज एक लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर एक्टर की संपत्ति (Sanjay Dutt property) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरानी में पड़ जायेंगे-

150 करोड़ की संपत्ति के मालिक –

संजय दत्त का नाम बॉलीवुड के अमीर एक्टर्स की फेहरिस्ट में शामिल होता है। अपने स्टाइल के लिए चर्चित रहने वाले संजय का ये जादू आज भी फीका नहीं पड़ा है। संजय हिंदी सिनेमा में सबसे अधिक फीस पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। वो एक फिल्म के लिए 5 से 6 करोड़ चार्ज करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त की कुल संपत्ति 21.2 मिलियन अमरीकी डॉलर बताई जाती है, जो कि इंडियन करेंसी के मुताबिक लगभग 261 करोड़ की संपत्ति है।

50 करोड़ की इन्वेस्टमेंट –

फिल्मों के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट्स के साथ अपनी कमाई का ज्यादातर हिस्सा कमाते हैं। ब्रांड इंडोर्समेंट के तौर पर एक करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। संजय दत्त कई तरह से अपनी दौलत में इजाफा करते हैं। उनके पर्सलन इवेस्टमेंट भी हैं। करीब 50 करोड़ रुपए से ज्यादा उन्होंने इनवेस्ट किया हुआ है।वैसे सिर्फ कमाई ही नहीं संजय इसके अलावा, वह देश में आयकर (इनकम टैक्स) देने वाले लोगों में से सबसे अधिक भुगतान करने वालों में से हैं। बता दें कि संजय दत्त दिल खोलकर दान करने वाले में से एक हैं।

पाली हिल में 7 करोड़ का आलीशान घर-

संजय की लग्जीरियस लाइफ की बात करें तो वो कई आलीशान घरों के मालिक हैं। मुंबई के पाली हिल में संजय दत्त का आलीशान घर किसी को भी सकते में ला सकता है। संजय दत्त नरगिस दत्त रोड, पाली हिल, बांद्रा, मुंबई में रहते हैं। इस सड़क का नाम उनकी मां के नाम पर रखा गया है। संजय ने 2009 में यह घर खरीदा था। मुंबई के पाली हिल्स में स्थित इस बंगले की कीमत लगभग 7 करोड़ है। इसके अलावा भी संजय के मुंबई में कई घर हैं।

लक्जरी गाड़ियों का कलेक्शन –

संजय के लग्जीरियस लाइफस्टाइल में उनकी बेशकीमती गाड़ियों का कलेक्शन भी शामिल है। उनके पास इस वक़्त दस से ज़्यादा गाड़ियां मौजूद हैं। संजय दत्त रेड फेरारी 599 जीटीबी के मालिक हैं। इसके अलावा उनके पास वह रोल्स रॉयस घोस्ट, ऑडी ए 8 एल 12, ऑडी आर 8, ऑडी क्यू 7, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, टोयोटा लैंड क्रूजर, एक मर्सिडीज एम-क्लास, लेक्सस एलएक्स 470, पोर्श एसयूवी, एक हार्ले – डेविडसन और एक्सोटिक्स भी शामिल हैं।

खुद का प्रोडक्शन हाउस –

संजय दत्त फिल्मों के लिए मोटी रकम भी चार्ज करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार संजय एक मूवी के लिए 6-8 करोड़ रूपए की फीस वसूलते हैं। एक्टिंग के अलावा संजय का अपना प्रोडक्शन हाउस संजय दत्त प्रोडक्शन प्रा लिमिटेड भी हैं। साल 1996 में उन्होंने इसकी स्थापना की थी। अब उनकी बीवी मान्यता दत्त इसे चलाती हैं। संजय दत्त ने अपने करियर में अब तक 123 फिल्में की हैं। संजय की बायोपिक पर बनी फिल्म ‘संजू’ भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। इसमें संजय दत्त की भूमिका एक्टर रणबीर कपूर ने निभाई थी।

 

 

First published on: Jul 29, 2022 11:41 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.