Bipasha Basu: बॉलीवुड डीवा बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस पूरी तरह से शॉक्ड रह गए हैं. बिपाशा ने दावा किया है कि उन्होंने जो प्रोटीन पाउडर का डिब्बा खोला, उसमें छोटे-छोटे कीड़े भरे हुए थे. इस अनहाइजीनिक इंसीडेंट के बाद बिपाशा ने महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर और सख्त IAS ऑफिसर तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
सीलबंद डिब्बे में मिले कीड़े
बिपाशा बसु ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे ग्लास में प्रोटीन पाउडर डालकर उसमें मौजूद छोटे-छोटे कीड़े दिखाती नजर आ रही हैं. बिपाशा ने बताया कि यह डिब्बा उन्होंने अभी-अभी खोला था और यह पूरी तरह कीड़ों से भरा हुआ था. उन्होंने कीड़े को उंगली पर उठाकर जूम-इन शॉट भी दिखाया.
'तुकाराम जी आप ही उम्मीद हैं…'
वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा ने महाराष्ट्र के सख्त IAS ऑफिसर तुकाराम मुंढे को टैग किया. एक्ट्रेस ने लिखा, "तुकाराम जी अब आप ही हमारी आखिरी उम्मीद हैं, ताकि हमें खाने-पीने की चीजों में मिलावट और खराब सामान से छुटकारा मिल सके." उनका यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे?
तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर हैं, जो अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं. हाल के दिनों में उन्होंने फूड सेफ्टी और रेस्टोरेंट्स में साफ-सफाई के मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ रेड्स मारकर बड़े एक्शन्स लिए हैं.
2020 के बाद से स्क्रीन से दूर
पर्सनल लाइफ की बात करें तो बिपाशा बसु शादी और बेटी के जन्म के बाद से ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं. उन्हें आखिरी बार साल 2020 में आई वेब सीरीज 'डेंजरस' (Dangerous) में देखा गया था. फिलहाल वे अपनी फैमिली लाइफ और बेटी की परवरिश में बिजी हैं, जबकि फैंस उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं.
करण सिंह ग्रोवर हैं फिल्मों में एक्टिव
बिपाशा बसु भले ही एक्टिंग से ब्रेक पर चल रही हों, लेकिन उनके पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर लगातार बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में एक्टिव हैं. दोनों की जोड़ी रियल लाइफ में बेहद पॉपुलर है और फैंस इस इंसिडेंट पर कंपनी के खिलाफ सख्त FDA एक्शन की मांग कर रहे हैं.