TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Bhumi Pednekar Mystery Man: भूमि पेडनेकर के ‘लिप किस’ वाले मिस्ट्री मैन की खुल गई पोल, जानें कौन है वो?

Bhumi Pednekar Mystery Man: भूमि पेडनेकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने बीती रात ऑर्गेनाइज सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रिसेप्शन पार्टी में एक मिस्ट्री मैन को लिप किस किया। ये वीडियो वायरल होते ही हर कोई हैरान रह गया। वहीं हर किसी के मन में ये सवाल उठने […]

Bhumi Pednekar Mystery Man: भूमि पेडनेकर के 'लिप किस' वाले मिस्ट्री मैन की खुल गई पोल, जानें कौन है वो?
Bhumi Pednekar Mystery Man: भूमि पेडनेकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने बीती रात ऑर्गेनाइज सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रिसेप्शन पार्टी में एक मिस्ट्री मैन को लिप किस किया। ये वीडियो वायरल होते ही हर कोई हैरान रह गया। वहीं हर किसी के मन में ये सवाल उठने लगा कि भूमि ने जिस शख्स को किस किया वो कौन है। तो आइए बताते हैं कि भूमि का मिस्ट्री मैन कौन है।

भूमि पेडनेकर को इस शख्स ने किया किस (Bhumi Pednekar Mystery Man)

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) का वायरल वीडियो इंटरनेट जगत में छाया हुआ है। इस क्लिप में एक्ट्रेस, सिद्धार्थ-कियारा की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी से बाहर निकलती देखी जा रही हैं। वहीं जैसे ही भूमि अपनी गाड़ी में जाकर बैठती हैं एक शख्स उन्हें सी-ऑफ करने पहुंचता है। इसके बाद का नजारा देख हर कोई दंग रह गया है। शख्स, भूमि को 'बाय' बोलते हुए उन्हें लिप किस करता है। ये वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर वो कौन था जिसने भूमि को लिप किस किया। आइए जान लेते हैं कि वो शख्स (Bhumi Pednekar Mystery Man) कौन था। ये भी पढ़ें:Kareena Wishes Randhir: करीना कपूर खान ने पापा के बर्थडे पर साझा की खास तस्वीर, नाना-नाती की बॉन्डिंग ने जीते दिल

यश कटारिया है भूमि के मिस्ट्री मैन का नाम 

बताते चलें कि भूमि पेडनेकर को किस करने वाले शख्स का नाम यश कटारिया है। यश कटारिया एक बिजनेसमैन हैं और वो 28 साल के हैं। यश कटारिया को लेकर जानकारी है कि वो एक सक्सेसफुल बिल्डर हैं। साथ ही जैकी भगनानी और रकुलप्रीत सिंह के बेहद करीबी हैं। यश और भूमि को लेकर बीते कुछ समय से खबरें आ रही थीं कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। लेकिन इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई थी। हालांकि, अब जब यश कटारिया ने भूमि पेडनेकर को लिप किस किया है। तो सबको यकीन हो गया है कि जोड़ा रिलेशनशिप में है। ये भी पढ़ें:Suhana Gauri Spotted: सुहाना खान नो-मेकअप लुक में मां गौरी संग स्पॉट, यूजर बोले- ‘ये तो बहनें…

Bhumi Pednekar की अपकमिंग फिल्में 

भूमि पेडनेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में देखा गया था। अब एक्ट्रेस फिल्म 'भक्षक' में एक पुलिस ऑफिसर के कैरेक्टर में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'अफवाह', राजकुमार राव के साथ 'भीड़' और अर्जुन कपूर के साथ भी दो मूवीज में देखा जाना है। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.