Bhooth Bangla: बॉलीवुड में एक बार फिर हॉरर और कॉमेडी का तड़का लगने वाला है. 'भूत बंगला' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. वजह है, बॉलीवुड के 'ओजी' सुपरस्टार अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन का 14 साल बाद धमाकेदार रीयूनियन… हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
14 साल बाद लौट रही है हिट जोड़ी
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार कॉमेडी फिल्में दी हैं. 'हेरा फेरी' , 'भागम भाग' और 'गरम मसाला' जैसी फिल्मों के साथ बड़े हुए दर्शकों के लिए ये फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं होगी. ऐसे में 'भूत बंगला' से फैंस को उसी पुराने मैजिक और सिग्नेचर ह्यूमर की वापसी की उम्मीद है.
---विज्ञापन---
पोस्टर में दिखा हॉरर और कॉमेडी का फुल डोज
नए मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार का अंदाज देखते ही बनता है. रुद्राक्ष पहने, डरावने चेहरों और सींगों वाले सिंहासन पर बैठे अक्षय एक साथ डर भी पैदा करते हैं, और हंसाते भी हैं. उनकी सिग्नेचर स्माइल और एक्सप्रेशन साफ इशारा करते हैं, कि फिल्म में हॉरर के साथ जबरदस्त कॉमेडी का तड़का मिलने वाला है. पोस्टर देखकर फैंस यही कह रहे हैं. 'पुराना अक्षय वापस आ गया!'
---विज्ञापन---
फिल्म की दमदार है स्टारकास्ट
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और दिवंगत असरानी नजर आएंगे. इतनी मजबूत कास्ट होने की वजह से फिल्म को लेकर बज और भी ज्यादा बढ़ गया है.
किसके बैनर तले बन रही है फिल्म
'भूत बंगला' को बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर प्रेज़ेंट किया है. फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है.
फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अगर आप भी इस भूतिया हवेली में जाने के लिए तैयार हैं, तो नोट कर लीजिए तारीख…. 'भूत बंगला' 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. माना जा रहा है, कि ये फिल्म 2026 की सबसे बड़ी हॉरर-कॉमेडी एंटरटेनर हो सकती है, बाकी आगे क्या होगा इसका जवाब वो वक्त तय करेगा.