Bhooth Bangla Advance Booking: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर जादू बिखेरने के लिए तैयार है. फिल्म 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla) के पेड प्रीव्यू शुरू होने में बस कुछ ही घंटे बाकी हैं. वहीं फिल्म की रिलीज डेट कल यानी 17 अप्रैल है. जहां प्रशंसक इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं, वहीं बॉक्स ऑफिस के गलियारों में चर्चा इस बात की है कि क्या यह फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के सामने अपना दम दिखा पाएगी?
एडवांस बुकिंग का हाल
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन के लिए 36,000 से अधिक टिकटें बेची हैं. प्री-रिलीज बिक्री (बिना ब्लॉक सीटों के) 97.93 लाख रुपये और ब्लॉक सीटों के साथ 2.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. यह आंकड़े फिल्म के लिए एक ठीक-ठाक शुरुआत माने जा सकते हैं. हालांकि एडवांस बुकिंग की इस रफ्तार को कई विशेषज्ञ थोड़ी धीमी भी बता रहे हैं.
---विज्ञापन---
ओपनिंग डे की चुनौती
फिल्म के लिए विशेषज्ञों का मानना है कि इसे बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने के लिए 'डबल डिजिट' (10 करोड़ से ज्यादा) की ओपनिंग हासिल करना जरूरी है. 10 करोड़ से कम की कमाई अक्षय कुमार की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए निराशाजनक मानी जाएगी.
---विज्ञापन---
'धुरंधर 2' का साया
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की लगातार मजबूत पकड़ 'भूत बंगला' के सामने सबसे बड़ा रोड़ा है. जहां पुरानी फिल्म अभी भी करोड़ों का व्यापार कर रही है, वहीं 'भूत बंगला' को अपने लिए जगह बनाने के लिए शनिवार और रविवार (वीकेंड) पर भी अपनी गति बनाए रखनी होगी.
100 करोड़ के बजट का दबाव
फिल्म का बजट लगभग 100 से 120 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. बड़े बजट की फिल्म होने के नाते, इसे न केवल शानदार ओपनिंग, बल्कि पूरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर राज करना होगा ताकि यह सुरक्षित दायरे में आ सके.
फैंस की उम्मीदें और अक्षय की वापसी
अक्षय कुमार के प्रशंसक 'भूत बंगला' को एक 'कमबैक हिट' के रूप में देख रहे हैं. प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी का पुराना इतिहास देखते हुए फैंस को पूरा यकीन है कि यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी और हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नया रिकॉर्ड बनाएगी.