हिंदी सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अरुण कुशवाह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, एक्टर के पिता का निधन हो गया है. उनके जाने से अरुण पूरी तरह टूटा हुआ महसूस कर रहे हैं, इसका अंदाजा उनकी शेयर हुई हालिया पोस्ट से साफ पता चल रहा है, जिसमें उन्होंने पिता के साथ बिताए पलों की खास झलकियां शेयर की और एक भावुक कैप्शन लिखा जिसने उनके फैंस की भी आंखें नम कर दी.
तस्वीरों में दिखी पिता-बेटे की खास बॉन्डिंग
'भूल भुलैया 3' समेत कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुके एक्टर और कंटेंट क्रिएटर अरुण कुशवाह ने खुद यह दुखद खबर अपने फैंस के साथ शेयर की, पिता के साथ जो फोटोज उन्होंने शेयर की उसमें उनकी और उनके पिता के बीच की खास बॉन्डिंग साफ दिख रही है.
पिता को याद कर भावुक हुए अरुण
अरुण कुशवाह ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ अपनी कई यादगार तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें कुछ तस्वीरों में वह अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं, तो कुछ में पूरा परिवार साथ दिखाई दे रहा है. इन तस्वीरों के जरिए अरुण ने अपने पिता के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद किया है.
तस्वीरों के साथ लिखा भावुक कैप्शन
तस्वीरों के साथ एक्टर ने बेहद भावुक कैप्शन भी लिखा. उन्होंने कहा, 'पापा आप हमारे दिल में मेरी आखिरी सांस तक रहेंगे और उसके बाद हम एक बार और एक-दूसरे को गले लगाएंगे. मैं आपसे प्यार करता हूं पापा.' अरुण के इस पोस्ट से साफ है कि वह अपने पिता के बेहद करीब थे और उनके जाने का गम उन्हें अंदर तक तोड़ गया है.
https://www.instagram.com/p/DeFPu2GD4C7/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==
फैंस ने बढ़ाया हौसला
अरुण की पोस्ट सामने आने के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें सांत्वना दे रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ओम शांति.' वहीं दूसरे यूजर ने अरुण को हिम्मत देते हुए लिखा कि उनके पिता बहुत लकी थे, जिन्होंने एक टैलेंटेड शख्स को जन्म दिया. एक अन्य फैन ने लिखा, 'हरे कृष्णा, ओम शांति.'
फिल्मों में भी कर चुके हैं काम
अरुण कुशवाह मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान रखते हैं. वह सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर के तौर पर भी काफी पॉपुलर हैं. अपनी छोटी हाइट को उन्होंने कभी कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि इसे ही अपनी पहचान बना लिया. उनके टैलेंट की लोग खूब तारीफ करते हैं, जिसका उदाहरण उनकी पॉपुलैरिटी बताती है.
वर्कफ्रंट पर अरुण कुशवाह
वर्कफ्रंट की बात करें, तो अरुण 'बेबी डू डाई डू', 'लुका छुपी', 'दसवीं' और 'भूल भुलैया 3' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. फिल्मों और टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी 1 मिलियन की फैन फॉलोइंग है. जो उनके हर एक पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं.
पिता के निधन से टूटे अरुण
पिता के निधन के बाद अरुण मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उनके इस भावुक पोस्ट पर फैंस लगातार उन्हें हिम्मत दे रहे हैं और इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. बहरहाल, पिता का जाना उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं है, लेकिन उनका बॉन्ड और प्यार बेटे के दिल में हमेशा याद बनकर उन्हें जिंदा रखेगा.