---विज्ञापन---

भोजपुरी का ये सुपरस्टार चोरी छिपे अपनी पत्नी के छूता है पैर, एक्टर ने खुद बताई थी इसके पीछे की चौंकाने वाली वजह

Ravi Kishan Shocking Statement On Wife: एक ही इंडस्ट्री के दो बड़े सितारों के निजी अनुभव एकदम अलग हो सकते हैं. जहां निरहुआ अपनी शादी को एक 'बोझ और फर्ज' की तरह देख रहे हैं, वहीं रवि किशन के लिए उनका रिश्ता 'श्रद्धा और समर्पण' का प्रतीक है.

Dinesh Lal Yadav Statement On Married Life: भोजपुरी सिनेमा के दो दिग्गज सुपरस्टार्स, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और रवि किशन, अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी और शादी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं. हाल ही में दोनों अभिनेताओं के अपनी पत्नियों के प्रति बयानों ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है, जहां एक तरफ 'अफसोस' है तो दूसरी तरफ 'अगाध श्रद्धा' देखने को मिलती है.

निरहुआ का चौंकाने वाला खुलासा

हाल ही में एक इंटरव्यू में निरहुआ ने अपनी शादी को लेकर ऐसी बात कही जिससे हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने उनकी शादी जबरदस्ती कराई थी. उन्होंने काफी मिन्नतें की थीं कि उन्हें पहले करियर बनाने दिया जाए, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई. इसी वजह से उन्हें आज भी अपनी शादी का अफसोस है.

---विज्ञापन---

'प्यार नहीं, सिर्फ फर्ज निभा रहा हूं'

निरहुआ ने बेहद बेबाकी से स्वीकार किया कि उन्हें अपनी पत्नी से कभी प्यार नहीं हो पाया. उन्होंने यह बात अपनी पत्नी और बच्चों को भी साफ-साफ बता दी है. उनके अनुसार, वे केवल एक बेटे और पिता का 'फर्ज' निभा रहे हैं क्योंकि यह रिश्ता उनके माता-पिता की मर्जी से जुड़ा था. यही कारण है कि वे अपनी पत्नी के साथ सार्वजनिक रूप से कभी नजर नहीं आते.

---विज्ञापन---

आम्रपाली संग अफेयर और गृह-प्रवेश की चर्चा

जहां एक तरफ निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अफेयर की खबरें जगजाहिर हैं, वहीं हाल ही में एक्टर की पत्नी की पहली झलक लोगों को देखने को मिली. नए घर के गृह-प्रवेश की पूजा के दौरान निरहुआ अपनी पत्नी के साथ नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं.

रवि किशन: पत्नी को मानते हैं 'देवी'

निरहुआ के ठीक उलट, भोजपुरी के मेगास्टार रवि किशन अपनी पत्नी प्रीति को अपनी कामयाबी की असली वजह मानते हैं. रवि किशन ने बताया कि जब उनके पास नाम और पैसा कुछ भी नहीं था, तब प्रीति ने उनका साथ दिया था. उनके लिए उनकी पत्नी एक देवी के समान हैं.

पैर छूकर लेते हैं आशीर्वाद

रवि किशन ने एक शो के दौरान बताया कि वे अपनी पत्नी के प्रति इतने कृतज्ञ हैं कि वे रात को सोने से पहले उनके पैर छूते हैं. उन्होंने कहा कि चूंकि उनकी पत्नी उन्हें सामने से ऐसा करने नहीं देतीं, इसलिए वे उनके सो जाने के बाद चुपके से उनके पैर छूते हैं. रवि किशन के अनुसार, उनके संघर्ष के दिनों में साथ निभाने वाली जीवनसाथी के लिए यह सम्मान बहुत छोटा है.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---