बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान की एक्ट्रेस का सपना शादी के 35 साल बाद पूरा हुआ है। जब उन्हें उनके पति ने सरप्राइज प्रपोजल दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं भाग्यश्री की। भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दासानी की प्रेम कहानी हमेशा याद रहेगी। 35 साल पहले शुरू हुई इस रिश्ते की डोर और ज्यादा मजबूत हो गई है। एक्ट्रेस के जीवन में एक ड्रीम प्रपोजल की कमी थी जो उन्हें अब मिल गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खूबसूरत फोटोज शेयर कर दी है। आइए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: Housefull 5 की धमाकेदार ओपनिंग, पहले ही दिन Thug Life को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी
इंस्टा पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
दरअसल एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक फिल्म जैसे कुछ दिल को छू जाने वाले पल शेयर किए हैं। इनमें उनके पति हिमालय उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर कर इस पर रोमांटिक गाना 'कभी उसे नूर-नूर कहता हूं' लगाया। इन फोटोज में एक्ट्रेस अपनी स्माइल रोके नहीं रोक पा रही हैं।
कैप्शन में बयां की कहानी
एक्ट्रेस ने खूबसूरत फोटोज के साथ एक स्पेशल कैप्शन भी लिखा। जो इन फोटोज के पीछे की कहानी बयां करता है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'रहस्य से पर्दा उठ गया। लोग चाहे हिमालय जी को कितना भी रोमांटिक पति मानें, लेकिन सच्चाई यह है कि वह पहले वैसे नहीं थे। मैं अक्सर उनसे कहती थी कि उन्होंने मुझे कभी प्रपोज ही नहीं किया। हाल ही में, जब मैं एक फोटोशूट के बीच में थी, तभी अचानक उन्होंने सब कुछ रोक दिया और एक गाने के साथ मुझे चौंका दिया... और फिर क्या! मेरे हबी ने आखिरकार घुटनों पर बैठकर प्रपोज कर ही दिया।'
सलमान खान संग किया था डेब्यू
एक्ट्रेस के फैंस को कपल की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस कपल की बॉन्डिंग की काफी तारीफें कर रहे हैं। वहीं बता दें भाग्यश्री ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू सलमान खान के साथ किया था। 'मैंने प्यार किया' में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। वहीं ये मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुई थी।
यह भी पढ़ें: Ananya Pandey ने खुद को बताया एवरेज एक्टर, यूजर्स ने जमकर कर दिया ट्रोल; वीडियो वायरल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.