Bhagam Bhag 2: साल 2006 में आई कॉमेडी फिल्म 'भागम भाग' जबरदस्त हिट रही थी. इस मूवी में गोविंदा, अक्षय कुमार और परेश रावल अहम भूमिका में नजर आए थे. फिल्म की शानदार कॉमेडी ने दर्शकों को दिल जीत लिया था और आज भी लोग इसे काफी पसंद करते हैं. वहीं, सिनेमा लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है कि 'भागम भाग 2'आने वाली है. जिससे फैंस की एक्साइटमेंड बढ़ गई है. हालांकि कहा जा रहा है कि इसके दूसरे पार्ट का हिस्सा गोविंदा नहीं रहने वाले हैं और उनके स्थान पर किसी दूसरे एक्टर को कास्ट किया जाएगा. तो चलिए जानते हैं क्या माजरा है.
गोविंदा होंगे भागम भाग 2 से रिप्लेस
दरअसल, गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में है. वह लगातार ही किसी न किसी कारण ही खबरों में बने हुए है.वहीं, अब अचानक से अब उनके भागम भाग 2 से बाहर होने की खबर सामने आई है. वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने इस बार गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी को साइन किया है. बताया जा रहा है कि इस किरदार के लिए पहले गोविंदा पर विचार किया गया था. हालांकि अभी तक इसको लेकर मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन अगर ये बदलाव पक्का है, तो इससे फैंस खासा नाराज हैं.
---विज्ञापन---
गोविंदा की जगह लेंगे मनोज बाजपेयी
भागम भाग में गोविंदा की कॉमिक टाइमिंग फिल्म के लिए बड़ी सफलता का कारण बनी थी. इस मामले में बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में बताया गया कि भागम भाग 2 को लेकर गोविंदा के साथ चल रही बातचीत का कोई परिणाम नहीं निकला, जिसके बाद मनोज बाजपेयी को कास्ट करने का फैसला लिया गया है. बता दें कि गोविंदा आखिरी बार फिल्म रंगीला राजा में नजर आए थे, जो कि फ्लॉप रही थी.
---विज्ञापन---
गोविंदा को रिप्लेस करने पर फैंस हुए नाराज
बता दें कि जैसे ही सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आई कि भागम भाग 2 के लिए गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी को दी जा रही है, वैसे ही फैंस ने इसपर रिएक्ट किया. लोगों का कहना है कि बिना गोविंदा के यह फिल्म अधूरी लगेगी. कुछ लोगों ने कहा कि ‘बिना गोविंदा के भागम भाग 2 का मतलब नहीं’.
भागम भाग 2 का डायरेक्शन करेंगे राज शांडिल्य
भागम भाग 2 को लेकर बात करें तो जहां पिछली बार फिल्म के पहले पार्ट का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया था, लेकिन इस बार इसे राज शांडिल्य डायरेक्ट करेंगे. फिल्म के निर्माताओं की कोशिश रहेगी कि पहले पार्ट की तरह दूसरे पार्ट को भी मजेदार ढंग से पेश कर सकें. वहीं, फिल्म में गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी की एंट्री हो रही है. इसके अलावा मूवी में मीनाक्षी चौधरी आ सकती हैं. मेकर्स की अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कास्ट को लेकर अभी बाकी है.
यह भी पढ़ें- Manoj Bajpayee की ‘Ghooskhor Pandat’ पर छिड़े विवाद पर आया मेकर्स का रिएक्शन, फिल्म को फिक्शनल बताते हुए दी सफाई