Bhooth Bangla: अक्षय कुमार जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला में नजर आएंगे, जो कि 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय लगातार इसका प्रमोशन कर रहे हैं. इस बीच हाल ही में मूवी में एक नया गाना रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. वहीं, सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि काफी हैरान करने वाला है. इस वीडियो को देख फैंस भी घबरा गए हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में.
सिरकटे शख्स के साथ घूमते दिखे अक्षय कुमार
दरअसल अक्षय कुमार ने वीडियो एक्स(ट्विटर) पर पोस्ट किया है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "भाई साहब से एक सवाल क्या पूछ लिया, बिना सिर पैर की बातें करने लग गया." एक्टर इस वीडियो में एक शख्स को पकड़कर चल रहे हैं, जिसका सिर नहीं है और वो एक्टर से बातें भी कर रहा है. वो इस दौरान पूछते हैं, " एक बात बता भूत वूत होते हैं क्या? तो बिना सिर वाला शख्स कहता है, "पता नहीं सर, जब से मैं पैदा हुआ हूं मेरी मां कहती थी, मेरा बाप भूत है और मेरा बाप बोलता था कि मेरी मां भूत है, लेकिन मैंने ऐसा कुछ देखा ही नहीं सर. ये सब अफवाहें हैं आप इन सब पर ध्यान मत दो.
---विज्ञापन---
वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट्स
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "बस बिना सिर पैर की मूवी न हो. दूसरे यूजर ने लिखा, "बिना सिर के कौन बातें करता है. मतलब कुछ भी. तीसरे यूजर ने लिखा, "भूल भुलैया वाली वाइब्स आ रही हैं. 10 अप्रैल का इंतज़ार रहेगा. भाई साहब का तो दिमाग ही ठिकाने पर नहीं है.अक्षय पाजी वापस आ गए हैं.
---विज्ञापन---
जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की भूत बंगला की निर्माता एकता कपूर हैं. वहीं, इस फिल्म के अलावा खिलाड़ी कुमार हैवान और वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे. इन फिल्मों की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि आखिरी बार अक्षय स्काई फोर्स में दिखे थे, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रही थी.
यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2’ को लेकर फैंस के लिए खुशखबरी, हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज से हटाई रोक