---विज्ञापन---

रिलीज हुआ Battle Of Galwan का गाना Main Hoon, सॉन्ग में दिखा Salman Khan का रोमांटिक अंदाज, चित्रांगदा पर लुटाया प्यार

Main Hoon: सलमान खान स्टारर फिल्म बैटल ऑफ गलवान का दूसरा गाना 'मैं हूं' आज वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज कर दिया गया है. गाने में सलमान खान और चित्रांगदा के बीच रोमांटिक पलों को दिखाया गया है.

Main Hoon

Main Hoon: सलमान खान स्टारर फिल्म बैटल ऑफ गलवान इन दिनों चर्चा में है. फिल्म की रिलीज का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म के जरिए सलमान खान एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. मूवी में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे. वहीं, फिल्म का हाल ही में दूसरा गाना मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. फिल्म का गाना ‘मैं हूं’ में सलमान खान चित्रांगदा पर प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं.

रिलीज हुआ बैटल ऑफ गलवान का गाना 'मैं हूं'

दरअसल, आज 14 फरवरी वैलेंटाइन के मौके पर फिल्म बैटल ऑफ गलवान का दूसरा गाना मैं हूं सलमान खान फिल्म ने रिलीज कर दिया है. इस गाने में चित्रांगदा और सलमान के बीच कुछ रोमांटिक पलों को दिखाया गया है. दोनों ही गाने में अपने प्यार का इजहार करते हुए और एक दूसरे को याद करते हुए नजर आ रहे हैं. क्योंकि सलमान खान बैटल फील्ड पर हैं और चित्रांगदा अपने बच्चों के साथ बैठकर उन्हें याद कर रही हैं.

---विज्ञापन---

लोगों को पसंद आ रहा है ये रोमांटिक सॉन्ग

फिल्म का गाना मैं हूं श्रेया घोषाल और अयान लाल ने मिलकर गाया है. इस गाने के म्यूजिक कंपोजर और लिरिसिस्ट अयान लाल ही हैं. फिल्म का गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है. कुछ लोग कह रहे हैं कि भाई सिंगल है, लेकिन हमें वैलेंटाइन डे पर एक रोमांटिक गाना दे दिया है. एक अन्य यूजर ने कहा, "हे भगवान यह गाना सभी रोमांटिक गानों का बादशाह है. इसके आगे सारे रोमांटिक गाने फीके पड़ जाते हैं.

---विज्ञापन---

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर बात करें तो इस मूवी में भारत और चीन के बीच हुए वॉर के बारे में है. यह वॉर बिना हथियारों के हुआ था, क्योंकि उस दौरान हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई थी. इस वॉर में 200 भारतीय सैनिक 1200 चीनी सैनिकों के खिलाफ लड़े थे. फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया ने किया है. यह मूवी हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- The 50 में Arbaaz Patel ने जड़ा Prince Narula को थप्पड़, मेकर्स ने किया निक्की तंबोली के बॉयफ्रेंड को शो से आउट!


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---