Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह अपने हालिया रिलीज गाने 'टटीरी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनका यह गाना रिलीज होते ही विवादों से घिर गया है. हरियाणा पुलिस ने सिंगर के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज की है. इस पूरे गाने पर छिड़े विवाद के बाद अब बादशाह ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए वीडियो पोस्ट किया है.
दरअसल, टटीरी गाने को लेकर आरोप है कि इसमें स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियां दिखाई गई हैं, जो कि रोडवेज की बस में डांस करते हुए नजर आ रही हैं और आपत्तिजनक इशारे कर रही हैं. इस सीन को लेकर लोगों ने जमकर बवाल मचाया है और इसपर आपत्ति भी जताई है.
---विज्ञापन---
टटीरी विवाद पर बादशाह ने किया रिएक्ट
बादशाह ने विवाद पर रिएक्शन देते हुए कहा, "मेरा नया गाना टटीरी रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स और उसके विजुल्स के वजह से जो मैसेज गया है, खास कर मेरे हरियाणा के लोगों को ठेस पहुंची है. सबसे पहले मैं कहना चाहता हूं कि मैं खुद हरियाणा से हूं, जो लोग मुझे जानते हैं, जानते हैं कि मेरी बोली, खान पान, रहन सहन, मेरी पहचान हरियाणा से है. मैं बहुत प्राउड हरियाणवी हूं. मुझे एक हरियाणवी होने पर गर्व है."
---विज्ञापन---
बादशाह ने मांगी माफी
बादशाह ने आगे कहा, "मेरा कभी भी कोई ऐसा इरादा नहीं था, कोई ऐसा उद्देश्य नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे, किसी महिला के बारे में ऐसी बेहूदा बात करूं. मैं हिप हॉप कल्चर से हूं, जहां गाने में अक्सर प्रतिद्वंद्वी को नीचा दिखाते हैं. अपने हेटर्स के लिए होते हैं. ये कभी भी किसी औरत या बच्चे के लिए नहीं होते हैं और ना मैं कभी भी ऐसा करूंगा. मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं जितनी ऊंचाई पर अपने हरियाणा के कल्चर को लेकर जा सकता हूं, लेकर जाऊं. लेकिन अगर उस हिस्से किसी को भी ठेस पहुंची है, तो मैं तहे दिल से आप सभी से माफी मांगता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ करेंगे. इस वीडियो के कैप्शन में बादशाह ने लिखा, "यह गाना हर जगह से हटाया जा रहा है."
जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि पानीपत की नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती इंडिया फाउंडेशन के निदेशक शिव कुमार ने बादशाह के इस गाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने टटीरी गाने पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि गाने में महिलाओं और नाबालिगों को एक वस्तु की तरह पेश किया गया है. साथ ही ये भी कहा था कि गलत तरह के शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है. शिकायतकर्ताओं ने सख्त कार्रवाई करने को कहा था. इस शिकायत के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी इस गाने का संज्ञान लिया है और बादशाह को समन जारी किया है.
यह भी पढ़ें- Force 3 में John Abraham के साथ हुई इन दो एक्टर्स की एंट्री, डायरेक्टर संग वायरल हो रही फोटो