Badass Ravi Kumar Box Office Collection Day 1: हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडऐस रविकुमार' 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। ट्रेलर से ही फिल्म के डायलॉग्स और एक्शन सीक्वेंस सोशल मीडिया पर पहले ही ट्रेंड कर रहे थे। अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर कितनी हुई कमाई।
'बैडऐस रविकुमार' ओपनिंग डे कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस के आंकड़े जारी करने वाली वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, 'बैडऐस रविकुमार' ने पहले दिन 2.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा था कि पहले दिन की कमाई करीब 5 करोड़ रुपये तक जा सकती है। लेकिन शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म उम्मीद से थोड़ी पीछे रह गई। हालांकि, आने वाले दिनों में ये आंकड़े बढ़ सकते हैं।
'लॉजिक इज ऑप्शनल' कहलाई फिल्म
मेकर्स ने हिमेश रेशमिया की इस फिल्म को 80 के दशक के मसाला एंटरटेनमेंट का ट्रिब्यूट बताया है। रिलीज से पहले ही प्रमोशन के दौरान फिल्म को 'लॉजिक इज ऑप्शनल' टैगलाइन के साथ दिखाया था। हिमेश रेशमिया के डायलॉग्स, एक्शन और खाली बंदूक से भी चलती गोली जैसे इल्लॉजिकल सीन्स की वजह से फिल्म ने दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज बना दिया है। जो आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Loveyapa Opening Day Collection: ‘लवयापा’ का कैसा रहा हाल? जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
फिल्म की स्टारकास्ट और फीस
'बैडऐस रविकुमार' में हिमेश रेशमिया के अलावा कई शानदार स्टार्स जैसे प्रभु देवा, सौरभ सचदेवा, कृति कुल्हाड़ी, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर शामिल हैं। फिल्म के डायरेक्शन की बात करें तो कीथ गोम्स ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबित इस फिल्म के म्यूजिक और गानों के लिए हिमेश रेशमिया ने कोई फीस चार्ज नहीं की। उन्होंने अपनी एक्टिंग के लिए भी कोई पैसा नहीं लिया। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके थे, जिससे मेकर्स को रिलीज से पहले ही लगभग 20 करोड़ रुपये की कमाई हो गई थी। इस वजह से फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हिट होना ज्यादा आसान हो गया। इस फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 20 करोड़ रुपए में बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: Raghav Chadha संग भाई सिद्धार्थ की शादी में पहुंची Parineeti Chopra, स्टनिंग लुक ने लूटी महफिल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.