Ayushmann Khurrana on Hanuman Ansh Success: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करके पूरे बॉलीवुड को सन्न कर दिया है. किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि इतने छोटे बजट की फिल्म इतना बड़ा बवंडर ला सकती है. 'हनुमान अंश' से पहले हॉलीवुड की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'ओब्सेशन' (Obsession) ने भी कम बजट में इतिहास रचा था. अब बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने इन दोनों लो-बजट ब्लॉकबस्टर्स की सक्सेस पर अपना माइंड-ब्लोइंग रिएक्शन दिया है.

400 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई

हालिया रिलीज हुई पौराणिक-ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. 2 करोड़ के मामूली बजट में बनी इस फिल्म की अप्रत्याशित सफलता ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री के होश उड़ा दिए हैं और यह अब तक की सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल फिल्मों में शामिल हो गई है.

---विज्ञापन---

'ओब्सेशन' और 'हनुमान अंश' पर रिएक्शन

हॉलीवुड की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'ओब्सेशन' (Obsession) के बाद 'हनुमान अंश' की बंपर कमाई पर बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने कहा कि बॉलीवुड में इस तरह के कंटेंट को प्रमोट करने की सख्त जरूरत है. पीटीआई संग बातचीत में एक्टर ने माना कि कम बजट में बेहतर कंटेंट बनाना ही आगे का रास्ता है.

बजट कंट्रोल और ऑडियंस कनेक्ट

आयुष्मान खुराना ने अपनी बात रखते हुए कहा, "हनुमान अंश और ऑब्सेशन दो बिल्कुल अलग-अलग जॉनर (Genres) की फिल्में हैं और दोनों ही कम बजट में बनी हैं. मुझे लगता है कि हमें ऐसी ही फिल्में बनाने पर फोकस करना चाहिए. हमें बजट का सही ध्यान रखना चाहिए और ऑडियंस के साथ ज्यादा से ज्यादा कनेक्ट करना चाहिए. यह सुनने में भले आसान लगे, पर असल में काफी चैलेंजिंग है."

---विज्ञापन---

'कहानी ही असली सुपरस्टार है'

फिल्म में कंटेंट की वैल्यू पर जोर देते हुए आयुष्मान ने कहा, "अपनी पहली फिल्म से ही मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि।कहानी ही असली सुपरस्टार होती है. हालांकि मैंने अपने करियर की लगभग 20 फिल्मों में हर तरह के रोल्स और प्रोजेक्ट्स में काम किया है- चाहे वे कमर्शियल हों या अलग हटके, लेकिन अब मैं अपनी ओरिजनल ऑथेंटिसिटी की तरफ लौट रहा हूं."

'सच्ची कहानियों से जुड़ते हैं लोग'

अपनी बात को खत्म करते हुए 'उड़ता तीर' एक्टर ने कहा कि अगर हम सिनेमा प्रेमियों को सच्ची, रियल और रिलेटेबल कहानियां परोसेंगे तो वे सिनेमाघरों तक खिंचे चले आएंगे. 'हनुमान अंश' की 400 करोड़ की सफलता ने साबित कर दिया है कि बड़े स्टार्स और भारी-भरकम बजट के बिना भी सिर्फ दमदार कंटेंट के दम पर बॉक्स ऑफिस हिलाया जा सकता है.

---विज्ञापन---