Awarapan 2 Advance Booking: ‘आवारापन 2’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. 19 साल बाद कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ आ रहा है. पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. लेकिन बाद में दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया. वहीं, ‘आवारापन 2’ की रिलीज से पहले दर्शकों के बीच इसको लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. एडवांस बुकिंग में फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है. इतना ही नहीं, यह सनी देओल की फिल्म ‘बटवारा 1947’ को भी कड़ी टक्कर दे रही है.

आवारापन 2 के बिके इतने टिकट्स

दरअसल, ‘आवारापन 2’ ने रिलीज से पहले ही शानदार कलेक्शन कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ के लिए 5,783 शोज मिले हैं, जिसमें से अभी तक 95,414 टिकट बिक चुके हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 3.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इतना ही नहीं, ब्लॉक सीट्स को मिलाकर फिल्म का कलेक्शन 5.2 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस आंकड़े को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि गुरुवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग में और इजाफा हो सकता है। बता दें कि फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार को शुरू हो गई थी और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

बटवारा 1947 आवारापन 2 से है पीछे

दूसरी ओर, सनी देओल की फिल्म ‘बटवारा 1947’ की बात करें तो यह भी ‘आवारापन 2’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म ने ब्लॉक सीट्स को मिलाकर सिर्फ 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यह ‘आवारापन 2’ से एडवांस बुकिंग के मामले में काफी पीछे है. वहीं, देखना दिलचस्प होगा कि 14 अगस्त को दोनों फिल्मों में से कौन सी फिल्म ज्यादा कलेक्शन करेगी.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म की बात करें तो ‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का सीक्वल है. इस फिल्म के गाने जबरदस्त हिट रहे थे और सीक्वल के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें- Ramayana में रवि दुबे नहीं, ये एक्टर बनने वाला था लक्ष्मण? लेकिन अब निभाएंगे ये अहम रोल

---विज्ञापन---