Asha Bhosle Health Update: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले इन दिनों अपनी तबियत को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. सिंगर आशा भोसले को बीती रात खराब तबियत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ये खबर सामने आते ही पूरे देश में लोग सिंगर की तबियत को लेकर अपनी चिंता जाहिर करने लगे. पहले खबर आई थी कि आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं, ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों ने आशा भोसले की हेल्थ अपडेट को शेयर किया है.

क्या बोलें ब्रीच कैंडी के डॉक्टर?

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सिंगर आशा भोसले का इलाज डॉ प्रतीत समदानी कर रहे हैं. हाल ही में जब डॉ प्रतीत समदानी से पूछा गया कि क्या आशा भोसले को हार्ट अटैक की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं केवल इतना ही कह सकता हूं कि उन्हें भर्ती कराया गया है. मैं स्वास्थ्य संबंधी कोई और जानकारी नहीं दे सकता.' जब उनसे जोर देकर पूछा गया कि क्या सच में सिंगर को हार्ट अटैक आया था, जैसा कि ऑनलाइन अफवाहें फैल रही हैं, इस पर डॉक्टर ने बस 'थैंक्यू' कहा और निकल गए.

---विज्ञापन---

अब कैसी है आशा भोसले की तबियत?

हालांकि, कुछ समय बाद ही उनकी पौती जनाई भोसले ने बताया कि सिंगर को हार्ट अटैक की वजह से नहीं, बल्कि चेस्ट इन्फेक्शन्स की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है. इसके बाद डॉक्टरों ने कन्फर्म किया कि सिंगर आशा भोसले की हालत अब स्टेबल है. फिलहाल, उन्हें एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया है. इस अपडेट की वजह से सीरियस मेडिकल इमरजेंसी की सारी अटकले दूर हो गईं.

---विज्ञापन---

ब्रीच कैंडी के बाहर लगी लोगों की भीड़

मेडिकल एक्सपर्ट ने बताया कि उनकी बढ़ती उम्र में छोटी-मोटी समस्याएं भी गंभीर हो सकती हैं, जिसके लिए समय पर अस्पताल में इलाज की जरूरत होती है. इन्हीं उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, न कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से. सिगंर आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होते ही ब्रीच कैंडी के बाहर लोगों की भीड़ लग गई.