भारत की मशहूर गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल रविवार के दिन निधन हो गया. उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है और तमाम कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. हालांकि निधन के बाद आशा भोसले अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गई हैं. वह सिंगिंग के अलावा रेस्टोरेंट, इन्वेस्टमेंट और रियल एस्टेट के माध्यम से करोड़ों की संपत्ति कमाती थी. वहीं, उनके जाने के बाद उनकी करोड़ों की संपत्ति किसे मिलेगी और कौन उनका कारोबार संभालेगा. चलिए जानते हैं.
आशा भोसले का करियर 70 साल से ज्यादा का रहा है. उन्होंने कई भाषाओं में 12000 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं. उनकी रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल संपत्ति 200 से 250 करोड़ रुपये है. उन्होंने यह संपत्ति अपने इंटरनेशनल रेस्टोरेंट चेन Asha’s और रियल एस्टेट में निवेशों से कमाए है. उनके पोर्टफोलियो में मुंबई और पुणे में 80 से 100 करोड़ रुपये की संपत्ति भी शामिल है.
---विज्ञापन---
2002 में खोली थी रेस्टोरेंट चेन
साथ ही 2002 में उन्होंने रेस्टोरेंट की शाखाओं की शुरुआत की, जिसमें से एक यूके और दुबई में है. इससे भी वह करोड़ों कमाती थीं. 2002 में दुबई में शुरू हुआ आशाज एक एक्सपेंसिव हाई एंड रेस्टोरेंट है. जिसकी शाखाएं सिर्फ दुबई में नहीं बल्कि अबू धाबी, कुवैत, बहरीन और यूके के बर्मिंघम और मैनचेस्टर में भी हैं. भोसले इस काम से गहराई से जुड़ी थीं.
---विज्ञापन---
आशा भोसले के बेटे को मिल सकती है संपत्ति
जैसा कि सिंगर ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 200 से 250 करोड़ रुपये है. यह संपत्ति उनके बेटे आनंद भोसले और पोते जनाई भोसले को विरासत में मिलने की उम्मीद है. उनके बेटे आनंद भोसले उनकी बिजनेस को मैनेज करती थीं र अब उन्हें ही उत्तराधिकारी भी माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़ की बीमारी का पति Shoaib Ibrahim पर हुआ गहरा असर, बोले- मैं ऐसे नहीं…