TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Arjun Kapoor Wish Malaika Arora: अर्जुन कपूर ने लेडी लव मलाइका अरोड़ा को ऐसे किया बर्थडे विश, लिखा ये स्पेशल नोट

Arjun Kapoor Wish Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का हर लुक सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगता है। वहीं आज एक्ट्रेस अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर सिनेमा के सितारों के साथ-साथ उनके फैंस भी एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और इस […]

Arjun Kapoor Wish Malaika Arora
Arjun Kapoor Wish Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का हर लुक सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगता है। वहीं आज एक्ट्रेस अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर सिनेमा के सितारों के साथ-साथ उनके फैंस भी एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और इस खास दिन पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। यहाँ पढ़िए – Sonam Kapoor Workout Video: 60 दिन बाद सोनम कपूर ने जिम में जमकर किया वर्कआउट, शेयर किया एक्सपीरियंस

अर्जुन कपूर ने ऐसे किया विश

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और मलाइका अरोड़ा की एक फोटो शेयर की है जिसमें आप देख सकते हैं कि दोनों शीशे के सामने खड़े हैं औप पोज दे रहे हैं। दोनों का अंदाज काफी शानदार है जिसपर से नजरें हटाना बेहद मुश्किल है। वहीं अर्जुन कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा जिसने सभी का ध्यान खींच लिया और इस पोस्ट को देखकर फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

एक्ट्रेस पर लुटाया प्यार

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने लिखा कि,'यिन टू माय यांग'। हैप्पी बर्थडे बेबी। बस तुम हो, खुश रहो, मेरी रहो।' इसी के साथ इमोजी बनाई। अर्जुन कपूर के पोस्ट को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके है और ये सिलसिला लगातार जारी है। कई यूजर्स फोटो को देखकर एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, तो कई यूजर्स अर्जुन और मलाइका को साथ में देखकर एक्साइटडेट नजर आ रहे हैं। वहीं कई यूजर्स दोनों के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यहाँ पढ़िए – Arjun Kapoor Wish Malaika Arora: अर्जुन कपूर ने लेडी लव मलाइका अरोड़ा को ऐसे किया बर्थडे विश, लिखा ये स्पेशल नोट

मलाइका अरोड़ा का बयान

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। काफी दिनों से कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द ही शादी करने वाले है लेकिन अभी तक दोनों ने अपनी शादी को लेकर किसी भी तरह का कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है लेकिन एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में ये जरूर कहा था कि, ‘सबसे जरूरी बात ये है कि, अगर हम जानते हैं कि हमारा एक साथ खुश है और भविष्य में खुश रहेंगे।' यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.