TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

मलाइका को बाहों में लेकर रोमांटिक हुए अर्जुन कपूर, बर्थडे के साथ ही ब्रेकअप रूमर्स पर लगाया विराम

Arjun Kapoor Wish Malaika Arora: अर्जुन कपूर ने लेडी लव मलाइका अरोड़ा को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया।

pic credit: Instagram
Arjun Kapoor Wish Malaika Arora: बॉलीवुड की 'मुन्नी' यानी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मलाइका का नाम उन हसीनाओं की लिस्ट में शुमार है जो इस उम्र के इस पड़ाव पर भी 20-21 साल की लड़कियों को अपनी फिटनेस से मात देती हैं। मलाइका के बर्थडे पर कई सेलेब्स उन्हें विश कर रहे हैं जिसमें उनकी गर्ल गैंग करीना, अमृता और करिश्मा शामिल है। इनके अलावा एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी रोमांटिक अंदाज में उन्हें विश किया है। यह भी पढ़ें:Mirzapur Season 3 Release: ‘कालीन भैया’ के फैंस के लिए गुड न्यूज, ‘बीना त्रिपाठी’ ने मिर्जापुर 3 की रिलीज को लेकर दिया बड़ा हिंट!

ब्रेकअप रूमर्स पर लगा विराम

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)को इंडस्ट्री में हर कोई विश कर रहा था। मगर फैंस की निगाहें सुबह से सिर्फ एक पोस्ट का इंतजार कर रही थी। वो पोस्ट और किसी की नहीं बल्कि एक्टर अर्जुन कपूर की थी। जी हां मलाइका और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले काफी सालों से साथ हैं, मगर बीते कुछ वक्त से उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थीं। मगर अब अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के बर्थडे (Malaika Arora Birthday) पर उनके लिए रोमांटिक पोस्ट करके सभी रूमर्स पर विराम लगा दिया है।

अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट (Arjun Kapoor Wish Malaika Arora)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ अपनी एक कोजी फोटो शेयर की है। फोटो में वो मलाइका को पीछे से हग करते दिख रहे हैं और एक्ट्रेस नीचे की तरफ देखते हुए ब्लश कर रही हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने प्यारा सा नोट भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ' हैप्पी बर्थडे बेबी!!! ये तस्वीर हमारी है, आप मुस्कान, खुशी, रोशनी लेकर आती हैं और मैं भी हमेशा आपका साथ दूंगा।'

मलाइका ने किया रिएक्ट (Arjun Kapoor Wish Malaika Arora)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के इस स्पेशल पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा ने रिएक्ट किया है और उन्होंने एक्टर की पोस्ट पर कॉमेंट कर 'लव यू' लिखा है। अर्जुन की पोस्ट पर कई सेलेब्स और कपल के फैंस ने भी खूब कॉमेंट किए हैं और उनकी फोटो पर दिल खोलकर अपना प्यार भी लुटाया है। मलाइका और अर्जुन को लेकर बीते कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि उन दोनों के रिश्ते में तकरार आ गई है और इसलिए वो दोनों अब पहले की तरह साथ भी नजर नहीं आते हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.