बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अब उनका नाम एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है. अब गुरुपर्व के मौके पर साहिबा ने अर्जुन के साथ एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने उनके रिश्ते की चर्चाओं को फिर हवा दे दी है. सोशल मीडिया पर फैंस इसे दोनों के रिलेशनशिप का सॉफ्ट लॉन्च बता रहे हैं.
साहिबा ने शेयर की अर्जुन संग खास तस्वीर
24 नवंबर को गुरुपर्व के मौके पर साहिबा बाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर के साथ एक सेल्फी शेयर की. तस्वीर में दोनों सिर पर कपड़ा ढके हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ साहिबा ने मजेदार कैप्शन लिखते हुए कहा, 'मैंने उनका आधा प्रसाद भी खा लिया. हैप्पी गुरुपर्व.' बस फिर क्या था, उनकी यह पोस्ट देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गई.
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर?
सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को दोनों की खास बॉन्डिंग से जोड़कर देख रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे अर्जुन और साहिबा के रिश्ते का सॉफ्ट लॉन्च तक बता दिया. हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.
लॉर्ड्स स्टेडियम में साथ दिखे थे दोनों
अर्जुन और साहिबा की डेटिंग की खबरें पहली बार जुलाई में चर्चा में आई थीं. उस दौरान दोनों लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला देखने पहुंचे थे. दोनों को साथ बैठे देखकर फैंस ने उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे.
साहिबा ने खबरों पर क्या दिया था जवाब?
हालांकि, उस समय साहिबा ने इन खबरों को मजाकिया अंदाज में टाल दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर क्रिकेट से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि हर बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए.
अर्जुन के बर्थडे पर भी किया था खास पोस्ट
अर्जुन के जन्मदिन पर भी साहिबा ने उनकी तस्वीर शेयर कर उन्हें 'सबका बेस्ट फ्रेंड' बताया था. साथ ही मजाक में उन्हें केक खाने की सलाह दी थी. इस पर अर्जुन ने भी मजेदार जवाब दिया था. दोनों की सोशल मीडिया पर हुई इस बातचीत ने फैंस का ध्यान खींचा था.
मलाइका से ब्रेकअप के बाद चर्चा में अर्जु
बता दें, कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा करीब छह साल तक रिलेशनशिप में रहे थे. साल 2018 में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. हालांकि, 2024 में उनके अलग होने की खबरें सामने आईं. अब साहिबा के साथ अर्जुन की बढ़ती नजदीकियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं.