Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की लव लाइफ को लेकर एक बार फिर इंटरनेट पर बड़ा धमाका हुआ है. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से ब्रेकअप के बाद खुद को सिंगल बताने वाले अर्जुन को लेकर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने बड़ा खुलासा किया है. 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) के नए एपिसोड में वरुण धवन ने जाह्नवी कपूर और करण जौहर के सामने हिंट दिया कि अर्जुन कपूर सिंगल नहीं हैं, बल्कि अलीबाग में रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़ी 'तारिणी' (Tarini) नाम की हसीना को डेट कर रहे हैं.
'कॉफी विद करण' के मंच पर वरुण धवन का सनसनीखेज दावा
'कॉफी विद करण' के एपिसोड में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ अर्जुन कपूर खास मेहमान बनकर पहुंचे थे. रैपिड फायर और बातचीत के दौरान वरुण धवन ने अचानक खुलासा कर दिया कि अर्जुन कपूर सिंगल नहीं हैं और वह किसी को सीक्रेटली डेट कर रहे हैं.
अलीबाग ट्रिप्स और JVPD कनेक्शन का दिया हिंट
वरुण ने अर्जुन की पोल खोलते हुए कहा कि वह अक्सर 2-3 दिनों के लिए अलीबाग जाते हैं. जब अर्जुन ने सफाई दी कि वह घर पर अकेले रहते हैं और उन्हें अलीबाग जाने की जरूरत नहीं है, तो वरुण ने चुटकी लेते हुए कहा कि जूहू विले पार्ले (JVPD) भी उनके काफी करीब है.
रियल एस्टेट बिजनेसमैन तारिणी का लिया नाम
वरुण धवन ने मजाकिया अंदाज में अर्जुन कपूर को सीक्रेट्स लीक करने की धमकी दी और कहा—"ये किसी को रियल एस्टेट में डेट कर रहे हैं, जो वहां विला बनाती हैं." इसके बाद वरुण ने नाम का खुलासा करते हुए 'तारिणी' (Tarini) का नाम लिया, जिसे सुनकर करण और जाह्नवी हैरान रह गए.
अर्जुन कपूर ने खबरों को बताया बेबुनियाद अफवाह
वरुण के दावों पर अर्जुन कपूर ने तुरंत सफाई दी और कहा कि वरुण को कुछ नहीं पता है, वह सिर्फ मनगढ़ंत अंदाजे लगा रहा है. किसी से मिलने या फोटो खिंचवाने का मतलब यह नहीं होता कि वह किसी को डेट कर रहे हैं. हालांकि, वरुण के चेहरे की मुस्कान ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
मलाइका अरोड़ा से 6 साल लंबे रिश्ते के बाद हुए थे अलग
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. करीब 5-6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2024 में अर्जुन कपूर ने खुद एक पब्लिक इवेंट के दौरान अपने सिंगल होने की बात कहकर ब्रेकअप पर मुहर लगाई थी.