Bollywood Villain Who Became Maulana: बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने विलेन बनकर भी खूब तारीफें बटोरी हैं। आज हम जिस एक्टर की बात करने जा रहे हैं वो सलमान खान के साथ काम कर चुके हैं। वहीं वो बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। हालांकि अब उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है और धर्म की राह पकड़ ली है। अब आप भी सोच रहे होंगे आखिर हम किसकी बात कर रहे हैं? तो चलिए आपको भी बताते हैं आखिर वो कौन हैं?
यह भी पढ़ें: Karan Johar ने कैसे घटाया वजन? IIFA 2025 में ट्रांसफॉर्मेशन पर क्या बोले फिल्ममेकर?
विलेन बन हुए मशहूर
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि आरिफ खान हैं। 'मोहरा' और 'दिलजले' में विलेन का किरदार निभाने वाले आरिफ शोबिज से ही दूर हो गए। वो एक्टिंग की दुनिया को छोड़ आध्यात्मिक जीवन जी रहे हैं। आज वो इतना बदल गए हैं कि शायद ही आप उनको पहचान पाएं।
अजय देवगन की मूवी से डेब्यू
आरिफ ने अजय देवगन की 'फूल और कांटे' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वो अक्सर मूवीज में विलेन के किरदार में ही नजर आते थें। वहीं वो सलमान खान के साथ वीरगति में भी नजर आ चुके हैं। आरिफ ने बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद हॉलीवुड में भी कदम रखा।
हॉलीवुड में भी किया काम
साल 2007 में आरिफ ने 'ए माइटी हार्ट' में टैक्सी ड्राइवर की भूमिका निभाई थी। इसमें एंजेलिना जोली लीड रोल में थीं। फिल्म इंडस्ट्री में कई साल बिताने के बाद आरिफ ने शोबिज की ग्लैमरस दुनिया से अलविदा ले लिया और मौलाना बन गए। वो तबलीगी जमात के मौलाना हैं और अब वो लोगों को धर्म की बातें सिखाते हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.