AR Rahman Tributes Asha Bhosle on World Music Day: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं हैं. इसी साल अप्रैल में उनका निधन हो गया. ऐसे में आज वर्ल्ड म्यूजिक डे 2026 के खास मौके पर ऑस्कर विनर एआर रहमान ने खास अंदाज में आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है. दरअसल, एआर रहमान ने आशा भोसले का आखिरी गाने का टीजर रिलीज किया है. इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड म्यूजिक डे पर भारत की दिवंगत दिग्गज सिंगर आशा भोसले को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. इस समय पूरे इंटरनेट पर आशा भोसले के आखिरी गाने का टीजर खूब वायरल हो रहा है.

आशा भोसले के आखिरी गाने का टीजर

एआर रहमान ने अपने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिवंगत सिंगर आशा भोसले के आखिरी गाने का टीजर रिलीज किया है. इसके साथ ही एआर रहमान ने बताया कि इस गाने को एक यूनिक ग्लोबल कैरेक्टर देने के लिए उन दोनों ने लंदन के फेमस ट्रिनिटी लाबान म्यूजिक यूनिवर्सिटी के क्लासिकल म्यूजिशियन के साथ कोलेबोरेट किया है. इसके अलावा, रहमान ने ये भी बताया कि ये गाना पूरी तरह से आशा भोसले के लिए उनके दिल में बसे गहरे सम्मान और प्यार से इन्स्पायर्ड है.

---विज्ञापन---

क्या बोलें एआर रहमान?

एआर रहमान ने अपने X पोस्ट में लिखा, 'वर्ल्ड म्यूजिक डे पर हम एक ऐसी आवाज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जिसने पीढ़ियों, भाषाओं और सीमाओं को पार किया है. यह श्रद्धांजलि आशा भोसले जी के जीवित रहते एक सपने के रूप में शुरू हुई थी. हमें उम्मीद थी कि वह इस प्रोजेक्ट में हमारा बहुत सारा प्यार और सम्मान को देख पाएंगी. हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास भी ऐसी ही एक महान हस्ती है, जिनकी आवाज अनगिनत जिंदगियों का संगीत बन गई. उनकी असाधारण विरासत का जश्न मनाने के लिए अलग-अलग म्यूजिशन, कल्चर और आवाज को एक साथ लाना ही उनके लिए एक सार्थक श्रद्धांजलि होगी.' एआर रहमान और आशा भोसले ने एक साथ मिलकर 'रंगीला रे', 'कहीं आग लगे' और 'राधा कैसे ना जले' जैसे हिट गाने दिए हैं.