फेमस इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है, जो उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग है। विराट ने पूरे 14 साल बाद टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की है। विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा सपोर्ट सिस्टम की तरह खड़ी रही हैं। ऐसे में विराट के टेस्ट से संन्यास के ऐलान के बाद अनुष्का शर्मा का पहला रिएक्शन सामने आया है, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Test से रिटायरमेंट के बीच यूं दिखे Virat-Anushka, इंटरनेट पर वीडियो वायरल
अनुष्का शर्मा का पहला रिएक्शन
अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों क्रिकेट ग्राउंड पर नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने इस फोटो के साथ विराट के बेहतरीन क्रिकेट पारी को याद किया है। अनुष्का शर्मा ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'वे रिकॉर्ड और मील के पत्थर के बारे में बात करेंगे - लेकिन मुझे वे आंसू याद रहेंगे जो आपने कभी नहीं दिखाए, वे संघर्ष जिन्हें किसी ने नहीं देखा, और वो अटूट प्यार जो आपने खेल के इस फार्मेट को दिया। मुझे पता है कि इन सबने आपसे कितना कुछ छीन लिया। हर टेस्ट सीरीज के बाद, आप थोड़े समझदार, थोड़े विनम्र होकर लौटे, और आपको इन सबके माध्यम से विकसित होते देखना एक सौभाग्य रहा है।'
विराट कोहली ने हमेशा दिल की सुनी
विराट कोहली के नाम इस पोस्ट में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा, 'किसी तरह, मैंने हमेशा कल्पना की थी कि आप सफेद कपड़ों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे - लेकिन आपने हमेशा अपने दिल की बात सुनी है, और माई लव... इसलिए मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आपने इस अलविदा का हर पल कमाया है।' अनुष्का शर्मा का ये पोस्ट चंद मिनटो में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे अब तक 477,620 लोग लाइक भी कर चुके हैं।
विराट कोहली का रिटायरमेंट पोस्ट
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर 12 मई की सुबह एक पोस्ट शेयर कर टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान किया। विराट ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'टेस्ट क्रिकेट में इस ब्लू जर्सी को मैंने 14 साल पहले पहना था। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे इतनी ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा। इस फॉर्मेट ने मुझे टेस्ट किया, मेरे करियर को शेप दिया और मुझे कई ऐसी सीख दीं, जिन्हें मैं अपनी आगे की जिंदगी में याद रखूंगा। मैं इस फॉर्मेट से खुद को दूर कर रहा हूं और यह मेरे लिए आसान नहीं है। हालांकि, इस समय यह सही लग रहा है। मैंने अपना सबकुछ इस फॉर्मेट को दिया, जो भी मेरे पास था और बदले में इस फॉर्मेट से मुझे बहुत कुछ मिला, जिसकी शायद मैंने उम्मीद भी नहीं की थी। मैं इस फॉर्मेट से अलविदा ले रहा हूं, लेकिन मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है।'
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर अटैक की रात कहां थे बेटे इब्राहिम? 3 घंटे तक रहे बेखबर, खुद किया रिवील
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.