Anupam Kher: 90 के दशक के सुपरस्टार 'गोविंदा' (Govinda) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और मैरिटल ड्रामा को लेकर जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं! इसी बीच हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर 'अनुपम खेर' (Anupam Kher) का एक लेटेस्ट इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने गोविंदा का खुलकर सपोर्ट किया है. अनुपम खेर ने बताया कि गोविंदा की लाइफ में चल रही इस उथल-पुथल के बीच उन्होंने एक्टर को स्पेशल कॉल किया था ताकि वे कह सकें कि 'यह मुश्किल समय भी गुजर जाएगा'. आइए जानते हैं अनुपम खेर के इस रिएक्शन और गोविंदा की पर्सनल लाइफ कंट्रोवर्सी की पूरी कहानी…

'गोविंदा का मुकाबला कोई नहीं कर सकता'

फरीदून शहरयार को दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कहा, "मुझे गोविंदा बहुत पसंद हैं. मुझे लगता है कि वे उन बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं जिनके साथ मैंने काम किया है. मैंने उनके साथ 10-12 फिल्में की हैं. इम्प्रोवाइजेशन, एक्टिंग, डांस – इसमें कोई भी उनका मुकाबला नहीं कर सकता." हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसी को भी अपनी पर्सनल लाइफ को पूरी जिंदगी पर हावी नहीं होने देना चाहिए.

---विज्ञापन---

'यह मुश्किल वक्त भी गुजर जाएगा'

अनुपम खेर ने आगे कहा कि वे गोविंदा को जज करने वाले कोई नहीं होते, क्योंकि वे अपनी लाइफ बेहतर समझते हैं. उन्होंने बताया, "मैंने उन्हें एक बार फोन किया था. उन्होंने मेरा फोन उठाया और कहा कि वे वापस कॉल करेंगे. मैं उनसे बस यही कहना चाहता था कि यह मुश्किल समय भी गुजर जाएगा. हर किसी की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं."

'प्रार्थना है कि गोविंदा तगड़ा कमबैक करें'

अनुपम खेर के मुताबिक समस्या यह नहीं है कि गोविंदा को खुद को मार्केट करना नहीं आता, बल्कि वे अपने आसपास के माहौल और जिंदगी की उलझनों में फंस गए हैं. अनुपम ने कहा कि गोविंदा ने अभी हार नहीं मानी है, इसलिए उम्मीद बाकी है. वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि गोविंदा एक बार फिर स्क्रीन पर शानदार वापसी करें और पहले से भी ज्यादा काम करें.

---विज्ञापन---

मिस्ट्री गर्ल संग दिखे, कश्मीरा ने कसा तंज

दरअसल, गोविंदा हाल ही में अपनी कथित गर्लफ्रेंड और 'रूपा' फिल्म की को-स्टार 'कोमल रानी स्वर्णकार' के साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे. इस घटना के बाद गोविंदा की भांजी की वाइफ 'कश्मीरा शाह' ने इंस्टाग्राम पर बिना नाम लिए 'होम ब्रेकर्स' और कम उम्र की लड़कियों के लिए पत्नी को छोड़ने वाले पुरुषों पर तीखा तंज कसा. कश्मीरा ने लिखा कि ऐसे लोगों को प्रमोट करना घिनौना है.

सुनीता आहूजा का छलका दर्द

लालबागचा राजा के दर्शन के ठीक अगले दिन गोविंदा की वाइफ 'सुनीता आहूजा' को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. पैपराजी से बात करते हुए सुनीता ने भारी मन से कहा, "जानवरों से प्यार करें, इंसानों से नहीं. इंसानों पर भरोसा नहीं किया जा सकता." आपको बता दें कि गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में हुई थी और उनके दो बच्चे—टीना और यशवर्धन आहूजा हैं. हाल के महीनों में उनकी शादी टूटने की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं.

---विज्ञापन---