Anshula Kapoor Wedding Boney Kapoor Emotional Post: बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर जल्द ही अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. शादी से पहले घर में जश्न का माहौल है और सभी रस्में पूरे उत्साह के साथ निभाई जा रही हैं. हाल ही में अंशुला की मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें बोनी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.

बोनी कपूर ने शेयर किया पोस्ट

बोनी कपूर ने अपनी पोस्ट में बेटी अंशुला और होने वाले दामाद रोहन ठक्कर को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं और उन्हें भरोसा है कि यह जोड़ी हमेशा खुशियों के साथ अपना नया सफर तय करेगी. बेटी की शादी से पहले बोनी का यह भावुक मैसेज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

---विज्ञापन---

पोस्ट में लिखी दिल की बात

शादी की रस्मों में पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया. समारोह में अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर समेत परिवार के कई सदस्य शामिल हुए. सभी पारंपरिक अंदाज में दिखाई दिए और परिवार के साथ इस खास मौके को यादगार बनाते नजर आए. तस्वीरों में हर किसी के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है.

अर्जुन कपूर पर गिरे कलीरे

इस दौरान एक ऐसा पल भी आया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दरअसल, चूड़ा रस्म के बाद कलीरे गिराने की परंपरा निभाई गई. इस रस्म में दुल्हन अपने हाथों के कलीरे कुंवारे भाई-बहनों और दोस्तों के सिर के ऊपर हिलाती है. मान्यता है कि जिसके ऊपर कलीरे गिरते हैं, अगली शादी उसी की होती है.

---विज्ञापन---

अंशुला ने निभाईं रस्में

जब अंशुला ने यह रस्म निभाई तो कलीरों का एक हिस्सा सीधे अर्जुन कपूर के ऊपर आ गिरा. यह देखते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. अर्जुन कपूर भी इस पल को खूब एंजॉय करते नजर आए. उन्होंने मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने कलीरे दिखाए और उनकी खुशी देखने लायक थी. इस मजेदार पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

---विज्ञापन---

फैंस जता रहे खुशियां

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं. शादी की रस्मों की झलकियां लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं और कपूर परिवार का यह सेलिब्रेशन लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है.

---विज्ञापन---