Anjali Arora: सोशल मीडिया पर अपनी रील्स और डांस से आग लगाने वाली इंटरनेट सेंसेशन अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं. कानपुर के एक डांडिया इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अंजलि का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. जैसे ही इवेंट में उनके करियर को आसमान पर पहुंचाने वाला वायरल गाना 'कच्चा बादाम' (Kacha Badam) बजा, अंजलि बुरी तरह भड़क गईं. उन्होंने बीच में ही अपना डांस रोक दिया और सीधे डीजे कंसोल की तरफ पहुंचकर नाराजगी जताई, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है.

कानपुर के इवेंट में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

गुरुवार रात कानपुर के मोतीझील स्थित लाजपत भवन में 'नगाड़ा नाइट डांडिया' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें अंजलि अरोड़ा बतौर गेस्ट पहुंची थीं. स्टेज पर पहुंचते ही माहौल तब गरमा गया जब बैकग्राउंड में अचानक 'कच्चा बादाम' गाना बज उठा.

वायरल गाने पर फूटा अंजलि का गुस्सा

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाना बजते ही अंजलि का मूड एकदम ऑफ हो जाता है. वह बीच में ही अपना डांस रोक देती हैं और सीधे डीजे की तरफ जाकर मैनेजमेंट से बात करने लगती हैं, साथ ही उनकी टीम के लोग भी कंसोल की तरफ आ जाते हैं.

इंटरनेट पर यूजर्स के रिएक्शन

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. कई लोगों का कहना है कि जिस गाने ने उन्हें रातों-रात देश भर में फेमस किया, आज वह उसी गाने को सुनकर इतनी नाराज क्यों हो रही हैं.

सोशल मीडिया पर यूजर्स के तीखे ताने

वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "अंजलि अरोड़ा 'कच्चा बादाम' की वजह से मशहूर हुईं और अब उसी गाने पर भड़क रही हैं, क्या विडंबना है." वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "लोगों को अपनी ही पहचान से दिक्कत है… यही तो डाउनफॉल है."

माता सीता के रोल को लेकर भी रही हैं चर्चा में

वर्कफ्रंट की बात करें तो अंजलि हाल ही में 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभाने को लेकर भी भीषण ट्रोलिंग का शिकार हुई थीं. हालांकि, तब उन्होंने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें अपनी डांसिंग हॉबी पर कोई शर्म नहीं है और जनता को उन्हें जज करने का पूरा अधिकार है.