Anil Kapoor Returns to TV With New Game Show: इन दिनों टीवी से लेकर ओटीटी तक पर रिएलिटी शो की लहर आ गई है. हाल ही में प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो 'एलाइंस' और नेटफ्लिक्स का शो 'लॉक अप 2' का खत्म ही हुआ था कि टीवी पर सलमान खान के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 20' की शुरुआत का ऐलान हो गया. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर भी एक नए रिएलिटी शो के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं. अनिल कपूर ने इस बार एक गेम शो के साथ टीवी पर तहलका मचाने वाले हैं, जो क्विज कॉम्पिटिशन से बिल्कुल अलग एक तरह का लॉजिक बेस्ड गेम शो होगा. चलिए आपको अनिल कपूर के शो के बारे में विस्तार से बताते हैं.

कैसा होगा अनिल का शो?

अनिल कपूर ने साल 2024 के 'बिग बॉस ओटीटी 3' को होस्ट किया था. अब एक्टर एक नए गेम शो के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं. उनके इस शो नाम 'इंडिया के टॉप 1%' है, जो पॉपुलर शो 'द 1% क्लब' का इंडियन वर्जन है. अनिल का ये शो लॉजिक, ऑब्जर्वेशन, पैटर्न रिकग्निशन और कॉमन सेंस पर केन्द्रित होगा. इस शो की शुरुआत 100 कंटेस्टेंट की तरफ से पूछे जाने वाले सवालों की एक सीरीज से होगी. हर एक लेवल को पास धीरे-धीरे मुश्किल होता जाएगा. इसकी शुरुआत ऐसे सवालों से होगी जिन्हें 90% लोग हल कर सकते हैं. गेम आखिर तक पहुंचने पर एक ऐसा सवाल होगा, जिसका सही जवाब सिर्फ 1% लोग ही दे पाएंगे.

---विज्ञापन---

कब होगा अनिल के शो का प्रिमियर?

अपने इस नए गेम शो को लेकर बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 'इंडिया के टॉप 1%' का प्रीमियर 5 सितंबर को होगा. इतने शानदार माहौल में शो की ग्रैंड ओपनिंग देखना इस घोषणा को और भी ज्यादा खास बनाता है. इंडिया के टॉप 1% जैसा शो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा. यह आपको चौंका देगा और आपको सतर्क रखेगा. क्योंकि इसमें ज्ञान की बात नहीं, बल्कि सोचने की क्षमता की बात है.'