Shakti Shalini: 'सैयारा' (Saiyaara) फेम अनीत पड्डा (Aneet Padda) और एक्टर विशाल जेठवा (Vishal Jethwa) की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी 'शक्ति शालिनी' (Shakti Shalini) को लेकर सोशल मीडिया पर तगड़ा बज बना हुआ है. यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026.को रिलीज के लिए तय की गई थी. हालांकि, इसी दौरान बॉलीवुड के 'किंग' शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की मेगा-बजट फिल्म 'किंग' (King) भी सिनेमाघरों में टकराने वाली है. इस महा-मुकाबले के बीच अब 'शक्ति शालिनी' की रिलीज डेट पोस्टपोन होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है.

शाहरुख की 'किंग' से टक्कर

आदित्य सरपोतदार (Aditya Sarpotdar) के डायरेक्शन में बन रही हॉरर-कॉमेडी 'शक्ति शालिनी' 24 दिसंबर 2026 को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. लेकिन उसी दौरान किंग खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' भी रिलीज हो रही है. किंग के सामने क्लैश से होने वाले नुकसान से बचने के लिए मेकर्स द्वारा रिलीज टालने की अफवाहें लगातार गर्मा रही हैं.

---विज्ञापन---

विशाल जेठवा का सनसनीखेज बयान

FICCI FRAMES 2026 के एक इवेंट में 'द फ्री प्रेस जर्नल' से बातचीत के दौरान जब विशाल जेठवा से इस महा-क्लैश और डेट चेंज को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा- "मैंने भी ये अफवाहें सुनी हैं." विशाल के इस सस्पेंस भरे जवाब ने फैंस के मन में रिलीज को लेकर और बड़ा डाउट पैदा कर दिया है.

ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार

विशाल जेठवा ने फिल्म की डेट शिफ्ट होने की बात को न तो पूरी तरह सही बताया और न ही इसे नकारा है. प्रोडक्शन हाउस या मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इसी वजह से तकनीकी तौर पर फिल्म अभी भी 24 दिसंबर 2026 की पूर्व-निर्धारित तारीख पर ही टिकी हुई है.

---विज्ञापन---

विशाल का किलर फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन

फिल्म में अपने रोल को दमदार बनाने के लिए विशाल जेठवा इन दिनों कड़ा वर्कआउट और हैरान कर देने वाला फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं. हालांकि उनके कैरेक्टर से जुड़ी डिटेल्स को मेकर्स ने काफी सीक्रेट रखा है, लेकिन विशाल की यह मेहनत दर्शकों की एक्साइटमेंट को दोगुना कर रही है.

सलाम वेंकी के बाद री-यूनियन

आपको बता दें कि 'शक्ति शालिनी' में अनीत पड्डा और विशाल जेठवा पहली बार स्क्रीन शेयर नहीं कर रहे हैं. इससे पहले दोनों कलाकारों ने साल 2022 में आई फिल्म 'सलाम वेंकी' (Salaam Venky) में साथ काम किया था. ऐसे में 'मंजुलिका' और 'स्त्री' फेम हॉरर-कॉमेडी जॉनर के इस नए प्रोजेक्ट में दोनों की ऑन-स्क्रीन ऑन-पॉइंट केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं.

---विज्ञापन---