Film Shakti Shalini Set Video Leak: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा इन दिनों 'होमबाउंड' एक्टर विशाल जेठवा के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग कर रही हैं. मैडॉक फिल्म्स की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी 'शक्ति शालिनी' की जब से घोषणा हुई है, तब से फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर क्रेज बना हुआ है. वहीं, मेकर्स भी फिल्म और उसकी शूटिंग को लेकर टाइम टू टाइम अपडेट देते रहते हैं. इसी बीच, फिल्म 'शक्ति शालिनी' के सेट से वीडियो लीक हुआ है, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. चलिए, जानते हैं कि इस लीक वीडियो में आखिर क्या दिखाया गया है.
शक्ति शालिनी' के सेट से वीडियो लीक
फिल्म 'शक्ति शालिनी' के सेट से लीक वीडियो में अनीत पड्डा और विशाल जेठवा एक मस्ती करते हुए देखा जाता है. इस दौरान, अनीत और विशाल के बीच एक हल्का-फुल्का रोमांटिक एंगल देखने को मिल रहा है. वायरल वीडियो में अनीत और विशाल का हाथ पकड़े हुए एक पेड़ के चारों ओर चक्कर कांटती, मस्ती और दौड़ती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में अनीत और विशाल के बीच ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. वीडियो में अनीत ने नीले रंग की प्रिंटेड शर्ट और लाल रंग की फ्लोइंग स्कर्ट पहनी हुई है. वहीं, विशाल जेठवा ने नीली शर्ट और ग्रे ट्राउजर पहने हुए हैं.
क्लाइमेक्स सीक्वेंस की शूटिंग
बता दें कि हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने मुंबई में एक क्लाइमेक्स सीक्वेंस की शूटिंग पूरी की थी. अनीत और विशाल की फिल्म 'शक्ति शालिनी' 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. अनीत पड्डा और विशाल जेठवा के साथ इस फिल्म में नाना पाटेकर, सीमा बिस्वास और विनीत कुमार सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.