पांडे परिवार में एक बार फिर खुशियों की किलकारियां गूंजने वाली हैं। अनन्या पांडे की कजिन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अलाना ने पति आइवर मैक्रे और बेटे रिवर के साथ एक प्यारा फैमिली वीडियो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। वीडियो में अलाना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। अलाना और आइवर ने इस खास वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “प्यार करने के लिए एक और सदस्य।” यह वीडियो इटली के सिसिली में शूट किया गया है, जिसमें कपल एक खूबसूरत क्लासिक बिल्डिंग के सामने नजर आ रहा है। इस दौरान अलाना व्हाइट बैकलेस गाउन में बेहद स्टाइलिश दिखीं, जिस पर लाइट ऑरेंज फ्लोरल डिटेलिंग थी। बता दें कि अलाना और आइवर ने 16 मार्च 2023 को मुंबई में शादी की थी। मई 2024 में उनके बेटे रिवर का जन्म हुआ था। अब रिवर जल्द ही बड़े भाई बनने वाला है। अलाना की गुड न्यूज पर अनन्या पांडे ने भी प्यार लुटाया और पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर बधाई दी। वहीं अलाना की मां डियान पांडे ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह दूसरी बार ग्रैंडमदर बनने वाली हैं। इस खुशखबरी के बाद पूरा पांडे परिवार जश्न के मूड में है।

---विज्ञापन---