बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की लव लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है. पिछले करीब दो साल से अनन्या का नाम विदेशी मॉडल वॉकर ब्लैंको के साथ जोड़ा जा रहा था. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया और उनकी डेटिंग की खबरें भी लगातार चर्चा में रहीं. अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनन्या और वॉकर का रिश्ता खत्म हो गया है.

अनन्या ने लिया अलग होने का फैसला?

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनन्या और वॉकर ने पिछले हफ्ते अपनी राहें अलग कर ली हैं. बताया जा रहा है कि यह फैसला अनन्या की तरफ से लिया गया, हालांकि दोनों की सहमति से रिश्ता खत्म हुआ है. खास बात यह है कि दोनों के बीच किसी बड़े विवाद या लड़ाई की खबर नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने बिना किसी कड़वाहट के अलग होने का फैसला किया है.

---विज्ञापन---

हालांकि, अनन्या और वॉकर ने अब तक अपने ब्रेकअप की अनाउंसमेंट नहीं की है. इसलिए फिलहाल इसे सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के दावों के तौर पर ही देखा जा रहा है.

अनंत-राधिका की शादी में बढ़ी थीं नजदीकियां

अनन्या और वॉकर के रिश्ते की खबरों ने साल 2024 में जोर पकड़ा था. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान दोनों को साथ देखा गया था. उस दौरान उनकी साथ में डांस करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि अनन्या ने कुछ मेहमानों से वॉकर को अपने पार्टनर के तौर पर मिलवाया था.

---विज्ञापन---

हालांकि, दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया. इसके बावजूद उनकी नजदीकियां अक्सर लोगों का ध्यान खींचती रहीं.

'AW' पेंडेंट ने भी बटोरी सुर्खियां

अनन्या के एक नेकपीस ने भी उनके और वॉकर के रिश्ते की अफवाहों को हवा दी थी. एक्ट्रेस को AW इनिशियल्स वाला पेंडेंट पहने देखा गया था. इसके बाद फैंस ने अंदाजा लगाया कि इसमें 'A' अनन्या और 'W' वॉकर के नाम को दर्शाता है. अनन्या को कई बार पेंडेंट छिपाते हुए भी देखा गया था.

---विज्ञापन---

आदित्य रॉय कपूर के बाद वॉकर से जुड़ा नाम

वॉकर से पहले अनन्या का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ा था. दोनों की डेटिंग की खबरें लंबे समय तक चर्चा में रहीं, लेकिन उन्होंने भी कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया. साल 2024 में दोनों के अलग होने की खबरें आईं और इसके बाद अनन्या की वॉकर के साथ नजदीकियां चर्चा में आ गईं.

अब करियर पर फोकस करेंगी अनन्या?

अनन्या इन दिनों अपने काम पर भी ध्यान दे रही हैं. 'गहराइयां', 'खो गए हम कहां', 'कॉल मी बे' और 'केसरी चैप्टर 2' जैसे प्रोजेक्ट्स में वह नजर आ चुकी हैं. अब अगर ब्रेकअप की खबरें सही हैं तो माना जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा करियर पर फोकस कर सकती हैं.

---विज्ञापन---