बड़ी राहत! एंजियोप्लास्टी के बाद Big B को मिली अस्पताल से छुट्टी, जानें अब कैसी है महानायक की हालत
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन
Amitabh Bachchan Hospitalised: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर खबर सामने आई थी, कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद बिग बी के फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हो गए थे।
एंजियोप्लास्टी होने के बाद मिली अस्पताल से छुट्टी
वहीं, अब राहत भरी खबर सामने आई है। जी हां, एंजियोप्लास्टी सर्जरी होने के बाद उन्हें अस्पलात से छुट्टी मिल गई है। हालांकि, अब घबराने की जरुरत नहीं है। उनका स्वास्थ्य अब बेहतर है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 'एक करीबी सूत्र ने बताया कि आज सुबह बिग बी को अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। सफल सर्जरी के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।'
महानायक ने खुद शेयर किया पोस्ट
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद खुद महानायक ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा,'आप सभी का हमेशा आभार रहेगा...'
फैंस ने ली राहत की सांस
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। फैंस को उनके स्वास्थ्य में जल्द से जल्द सुधार होने की कामना कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.