---विज्ञापन---

जब Amitabh Bachchan को कहा गया था 3rd रेटेड एक्टर, ऐसा था बिग बी का रिएक्शन, जानें पूरा किस्सा

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अंडर19 वर्ल्ड कप में इंडिया की जीत पर बधाई देते हुए अपने साथ हुई एक घटना को याद किया है. उन्होंने बताया कि कैसे एक बार उन्हें किसी ने 3rd रेटेड एक्टर कहा था.

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के स्टार कहे जाते हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री तमाम हिट फिल्में की हैं और आज भी वह शानदार अभिनय करते हुए इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. हालांकि एक बार उन्हें एक जर्नलिस्ट ने 3rd रेटेड एक्टर कहा था. साथ ही भारत को 3rd वर्ल्ड कंट्री भी कहा था. जिसको लेकर बिग बी ने हाल ही में जिक्र किया है और बताया है कि उन्हें कैसा लगा था.

अमिताभ ने इंडिया को कहा नंबर 1 वर्ल्ड

दरअसल, अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंडिया की जीत को लेकर अमिताभ ने पोस्ट किया है. जिसमें इंडिया ने इस मैच में इंग्लैंड को 100 रन के अंतर से मात दी है. इंडिया की जीत पर पोस्ट करते हुए उन्होंने भारत को नंबर 1 वर्ल्ड कहा है. इस बीच उन्होंने अपने साथ घटी एक घटना का भी जिक्र किया है.

---विज्ञापन---

फ्लाइट में छपी थी तस्वीर

अमिताभ ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में एक पुरानी याद को ताजा करते हुए बताया कि उन्हें जब एक बार एक फिल्म फेस्टिवल में बुलाया गया था, तो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनके साथ क्या हुआ था. एक्टर ने कहा, " जब मैं फ्लाइट में था तो मैंने देखा कि एक न्यूजपेपर पर मेरी एक फिल्म की तस्वीर छपी थी. हालांकि मुझे उसकी भाषा समझ नहीं आई, जिसके बाद मैंने एयरहोस्टेस से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि ये एक इंडियन मूवी का पोस्ट है. पेपर में मेंशन एक्टर उनके देश में आ रहे हैं. लेकिन जब मैं फ्लाइट से उतरा तो मैं हैरान हो गया था.

---विज्ञापन---

भीड़ ने अमिताभ को बुरी तरह से घेरा

उन्होंने आगे बताया कि, "लोगों ने मुझे वहां बुरी तरह से घेर लिया था. मेरा चलना तक मुश्किल हो गया था. इतनी भीड़ थी कि पुलिस को मुझे वहां से निकालना पड़ा और उसके बाद मैं एयरपोर्ट से निकला तो सीधा होटल पहुंचा." लेकिन इस घटना के बाद को लेकर एक्टर ने बताया कि एक जर्नलिस्ट ने उनके और उनके देश के बारे में अजीब चीज लिखी, जिससे वो परेशान हो गए.

जर्नलिस्ट की बातों से आहत हुए थे अमिताभ बच्चन

एक्टर ने बताया कि उस सीनियर जर्नलिस्ट ने एक आर्टिकल की हेडिंग में लिखा था, "इस 3rd वर्ल्ड कंट्री के 3rd रेचेड एक्टर को इतनी अटेंशन क्यों दी जा रही है." इन शब्दों ने अमिताभ को ठेस पहुंचाई थी. इसको लेकर उन्होंने कहा, "पर्सनल क्रिटिसिज्म से मुझे कोई परेशानी नहीं है, 3rd रेटेड एक्टर मंजूर है, लेकिन इंडिया को 3rd वर्ल्ड कंट्री कहना मुझे अच्छा नहीं लगा. मुझे बहुत दुख हुआ. इसके आगे उन्होंने कहा कि अंडर 19, भारत, वर्ल्ड चैंपियन, ब्लाइंड, महिला, हम हर चीज में नंबर वन है. दुनिया में पहले नंबर पर हैं. हम फर्स्ट वर्ल्ड कंट्री हैं.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: 16 दिन में Border 2 ने तोड़ा इन 8 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें कहां तक पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---