Ameesha Patel Mother Jewellery Stolen: बॉलीवुड डीवा अमीषा पटेल (Ameesha Patel) के घर से एक काफी शॉकिंग खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस के माता-पिता के मुंबई स्थित घर में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है. अमीषा की मां आशा पटेल ने घर से करीब 5 लाख रुपये के कीमती सोने और हीरे के कंगन चोरी होने की पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए मुंबई पुलिस ने घर की हाउस हेल्प को गिरफ्तार कर लिया है.

5 लाख के कंगन हुए गायब

चोरी की यह वारदात अमीषा पटेल के माता-पिता के साउथ मुंबई स्थित चर्चगेट वाले घर में हुई. अमीषा की मां आशा पटेल को जनवरी के महीने में पता चला था कि उनके एक जोड़ी डायमंड स्टडेड सोने के कंगन गायब हैं, जिनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है.

---विज्ञापन---

विरार से पकड़ी गई आरोपी मेड

शिकायत दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत तफ्तीश शुरू की और विरार इलाके से 40 वर्षीय घरेलू सहायिका सीमा घाटे को गिरफ्तार कर लिया. आशा पटेल ने पुलिस में जाने से पहले मेड से कई बार कंगन लौटाने को कहा था, लेकिन जब बात नहीं बनी तो मामला पुलिस तक पहुंचा.

आरोपी मेड को मिली पुलिस रिमांड

गिरफ्तार की गई हाउस हेल्प को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि चोरी किए गए 5 लाख के कीमती कंगन बरामद किए जा सकें और यह भी पता लगाया जा सके कि इस वारदात में कोई और शामिल था या नहीं.

---विज्ञापन---

मैनेजर ने कंफर्म की गिरफ्तारी की खबर

अमीषा पटेल के मैनेजर ने इंडिया टुडे से बातचीत में इस घटना और हाउस हेल्प की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आरोपी स्टाफ मेंबर पुलिस की कस्टडी में है. हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक अमीषा पटेल या उनकी फैमिली की तरफ से कोई डायरेक्ट ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है.

पुलिस की जांच अभी भी जारी

फिलहाल मुंबई पुलिस केस के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि चोरी की गई ज्वेलरी को कहां छुपाया गया है या क्या आरोपी ने इसे कहीं बेच दिया है. केस में आगे की अपडेट्स का इंतजार किया जा रहा है.

---विज्ञापन---