Amaal Mallik Warning on 'Main Hoon Hero Tera' Controversy: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक इन दिनों अपने सॉन्ग 'मैं हूं हीरो तेरा' के विवाद को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बीच सिंगर का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 'बिग बॉस 19' के फाइनलिस्ट अमाल मलिक ने उन ट्रोलर्स पर निशाना साधा है, जो सॉन्ग 'मैं हूं हीरो तेरा' के विवाद को लेकर उनके परिवार को ट्रोल कर रहे हैं. अमाल मलिक ने इन ट्रोलर्स को खुली चेतावनी दी है कि वह अपने परिवार के खिलाफ एक भी शब्द बर्दाश्त नहीं करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने 'मैं हूं हीरो तेरा' के विवाद पर अपनी सफाई भी दी है. चलिए जानते हैं कि आखिर अमाल ने क्या कहा है.

एक भी शब्द बर्दाश्त नहीं…

अमाल मलिक ने बुधवार को अपने X हैंडल पर एक तीखा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने ट्रोलर्स को वॉर्निंग दी. अमाल ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'दुनिया के हर सोशल प्लेटफॉर्म पर मौजूद सभी ऑडियंस के लिए एक चेतावनी है… मेरे परिवार के बारे में एक भी शब्द बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.'

---विज्ञापन---

विवाद पर दी सफाई

सॉन्ग 'मैं हूं हीरो तेरा' के विवाद पर सफाई देते हुए अमाल ने आगे कहा, 'सबसे पहले, यह जान लें कि इसका मेन वर्जन अरमान मलिक ने गाया है. उसी की आवाज में इस गाने को एक्टर सलमान खान और डायरेक्टर निखिल आडवाणी के सामने पेश किया गया. मैंने इसे बनाया, कुमार सर ने इसे लिखा, अरमान मलिक ने इसे गाया; इसलिए इसे मंजूरी मिल गई. फिर बाद में सलमान खान सर ने इसे गाया. बस यही हुआ था और ठीक ऐसा ही हुआ है. आपको बता दूं, मेरे और कुमार सर के बिना, इसमें गाने के लिए कोई गाना नहीं होता. अरमान के बिना, सलमान सर को सुनाने के लिए कुछ नहीं होता. सलमान सर के चेहरे और आवाज के बिना, गाना आज इस मुकाम पर नहीं होता. मैंने इस बात से कभी इनकार नहीं किया. लेकिन क्या कोई कभी यह सोचता है कि एक गाना बनाने में कितनी मेहनत लगती है और फिर हर साल होने वाले हर जश्न के पोस्ट से उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है?'

अमाल मलिक ने किसे दी वॉर्निंग

विवाद के बीच अपने परिवार को ट्रोल करने वाले लोगों को अमाल मलिक ने चेतावनी देते हुए लिखा, 'अगर मुझे पता चला कि आप में से कोई भी मेरे परिवार के खिलाफ कुछ भी कह रहा है, तो मैं आप सभी को बेनकाब कर दूंगा. साथ ही, अगर फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी बिना किसी ठोस कारण के मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ खड़ा होता है, तो सावधान रहें, मैं आपके पीछे पड़ जाऊंगा… म्यूजिक का शाहरुख खान हूं मैं, मगर गुस्सा मेरा सलमान खान और संजय दत्त वाला है. ये सब दूसरों के साथ चलता होगा, डब्बू मलिक और उनके परिवार के साथ बिल्कुल नहीं… अमाल मलिक उनके साथ खड़ा था, है और रहेगा भी. इसलिए, टकरा तो अपनी रिस्क पर.'

---विज्ञापन---