Amaal Mallik on Bollywood Industry Workplace: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक इन दिनों इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'अवारपन 2' में अपने गाने 'ये अवारपन' के शानदार म्यूजिक के लिए तारीफे बटौर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री के वर्कप्लेस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. जहां उन्होंने बताया कि इस इंडस्ट्री के वर्कप्लेस में उन्हें क्रिएटिविटी डिफरेंसिएट का काफी ज्यादा सामना करना पड़ता है. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वह पीछे नहीं हटते और हमेशा अपनी बात पर मजबूती के साथ कायम रहते हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ बताया है.

मैं पीछे नहीं हटता…

हाल ही में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म 'अवारपन 2' के प्रमोशन के दौरान मुंबई के बीकेसी इलाके में अमाल मलिक ने आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री के वर्कप्लेस में होने वाली पारेशानी के बारे में बात करते हुए कहा, 'हां, क्रिएटिविटी डिफरेंसिएट होते हैं. लेकिन मैं पीछे नहीं हटता, मैं यह नहीं कहता कि 'यह गलत है'. क्रिएटिविटी डिफरेंसिएट पैदा करना दूसरे व्यक्ति की ताकत पर निर्भर करता है. जो लोग अहंकारी होते हैं, वे मुझे फिल्म से निकाल देते हैं, जो समझदार होते हैं, वे मेरे साथ काम करते हैं. दोनों ही तरीके सही हैं. मैं यह नहीं कहता कि उनकी फिल्म मेरे बिना नहीं चलेगी, और ऐसा भी नहीं है कि अगर मैं उनकी फिल्म में काम न करूं तो मुझे कोई खास फर्क पड़ेगा. मैं उनकी फिल्मों के बिना भी अमल मलिक हूं. अगर आप अमल मलिक को नहीं भी लेंगे, तो कोई और आपको सुपरहिट म्यूजिक दे सकता है.'

---विज्ञापन---

मेरी लड़ाई है…

अमाल ने आगे कहा, 'कोई अटल नियम नहीं है. लेकिन मैं इसे इसी तरह करना चाहता हूं. यही मेरी लड़ाई है. काम कम होगा, दुश्मन बढ़ेंगे. लोग कहेंगे, 'यह रिस्क लेता है. यह ऐसा क्यों करता है? यह ऐसा क्यों करता है?' लेकिन, अच्छा म्यूजिक बनाना ज्यादा जरूरी है. लोग सोचते हैं कि मुझे इंडस्ट्री से जुड़े होने के कारण कोई खास प्रीवलेज मिलती है. वे सोचते हैं कि इंडस्ट्री के अंदरूनी लोगों को आसानी से फोन आ जाता है. उन्हें एक रात में 3 फिल्में मिल जाती हैं. 2-3 लोग हमें फोन करके फिल्मों से भी निकाल देते हैं. लेकिन, मैं म्यूजिक के साथ खड़ा रहना चाहता हूं.'